
... Read More
क्या है मिलिट्री डाइट प्लान? © Shutterstock
क्या आप केवल 3 दिनों में 10 पाउंड कम करना चाहते हैं? फिर आपको मिलिट्री डाइट (Military Diet plan) जरूर फॉलो करना चाहिए। मिलिट्री डाइट प्लान 3 दिनों का होता है, जो आपके कैलोरी इनटेक को सीमित करके चयापचय (Metabolic rate) दर को बूस्ट करता है। मिलिट्री डाइट प्लान (Military diet plan) में शामिल खाद्य पदार्थ इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार करते हैं। यह बदले में ब्लड ग्लूकोज लेवल के स्तर को कम करने और वजन बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है।
''मिलिट्री डाइट'' (Military diet) यानी लो कैलोरी डाइट प्लान। इस डाइट को आपको एक महीने या छह महीने नहीं फॉलो करना होता है, बल्कि सप्ताह में सिर्फ तीन दिन डाइटिंग करने की जरूरत होती। 3 दिन आपको मिलिट्री डाइट (3 days Military diet tips) फॉलो करना होता है।
वजन कम करने के लिए आप काफी मेहनत करते होंगे। यदि आप बहुत जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो आप ट्राई करें मिलिट्री डाइट प्लान (Military Diet for weight loss)। यह डाइट प्लान दावा करता है कि आप सही तरीके से इसे फॉलो करें तो सिर्फ एक सप्ताह में ही आप 3-4 किलो वजन कम कर सकते हैं। मिलिट्री डाइट एक बहुत ही स्ट्रिक्ट, लो कैलोरी डाइट है, जिसमें कुछ फूड्स हेल्दी होते हैं, तो कुछ नहीं। यह उन लोगों के लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है, जिनका वजन कम नहीं हो रहा है। मिलिट्री डाइट 3 दिनों का डाइट प्लान है, जिसे हर तीन दिन के बाद दोहराया जाता है, तब तक जब तक कि आपका वजन कम ना हो जाए।
3 दिनों के इस डाइट प्लान (3 day military diet) में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए जाते हैं, जो पौष्टिक होने के साथ ही लो कैलोरी वाले होते हैं। इन तीन दिनों में आपको प्रत्येक दिन सिर्फ 1000 कैलोरी का सेवन ही करना होता है। मिलिट्री डाइट प्लान के इन तीन दिनों में आपको क्या खाना चाहिए, कितनी कैलोरी शामिल करनी चाहिए,(military diet calories) यह सब जानना जरूरी है।
मिलिट्री डाइट प्लान कैसे करता है वजन कम, जानें। © Shutterstock
पहला दिन
इस दिन लगभग 1400 कैलोरी का सेवन करें।
नाश्ता
1 टोस्ट, 2 चम्मच पीनट बटर, आधा ग्रेपफ्रूट और एक कप चाय या कॉफी लें।
लंच
एक स्लाइस टोस्ट, आधा कप ट्यूना मछली, एक कप चाय या कॉफी।
डिनर
80 ग्राम मीट, एक कप ग्रीन बीन्स, एक छोटा सेब, आधा केला, एक कप वनीला आइसक्रीम।
दूसरा दिन
दूसरे दिन सिर्फ 1200 कैलोरी इनटेक।
नाश्ता- एक टोस्ट, आधा केला, एक उबला हुआ अंडा और एक कप चाय या कॉफी।
लंच- एक उबला हुआ अंडा, एक कप कॉटेज चीज, 5 नमक वाले क्रैकर, चाय या कॉफी।
डिनर- बिना बन के दो हॉट डॉग, आधा कप गाजर और ब्रोकली, आधा केला और आधा कप वनीला आइसक्रीम।
तीसरा दिन
तीसरे दिन 110 कैलोरी का सेवन करें।
नाश्ता- 28 ग्राम चेडर चीज, 5 नमकीन क्रैकर, एक छोटा सेब, एक कप चाय या कॉफी।
लंच- टोस्ट एक स्लाइस, एक अंडा (उबला या ऑमलेट आप जैसे भी खाना चाहें), एक कप चाय या कॉफी इच्छा हो तो।
डिनर- एक कप ट्यूना मछली, आधा केला, 1 कप वनीला आइसक्रीम।
शेष 4 दिन
इन चार दिनों में आपकी डाइट यही रहती है। स्नैक्स का सेवन अभी भी करने से बचें। आप कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर 1500 कैलोरी (military diet calories) कर सकते हैं।
फलों में आम और कटहल ना खाएं।
डेयरी प्रोडक्ट्स में फुल फैट मिल्क, फुल फैट योगर्ट और फुल फैट क्रीम।
फैट्स और ऑयल में वेजीटेबल ऑयल, बटर, मायोनीज।
सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड फ्रूट जूस, पैकेज्ड कोकोनट वाटर और एल्कोहल।
सॉस में टोमैटो सॉस, बार्बेक्यू सॉस, स्वीट चिली सॉस, चिली सॉस और मायोनीज।
1 मिलिट्री डाइट को सही तरीके से फॉलो किया जाए, तो वजन तो तेजी से कम होता है, पर इससे आपको एक नुकसान (effects of military diet) भी हो सकता है। जब आप वेट कम करने के लिए मिलिट्री डाइट प्लान फॉलो करते हैं, तो इसमें वेट लॉस कम तो होता है, लेकिन जैसे ही आप इसे छोड़ते हैं वजन फिर से बढ़ सकता है। ऐसे में आपको खुद से वजन कम करने के सही तरीके जैसे हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, वर्काउट आदि करने होंगे।
2 इस डाइट को अधिक समय तक फॉलो करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में मिलिट्री डाइट प्लान फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
फॉलो करें मिलिट्री डायट प्लान, एक सप्ताह में घट जाएगी 3 किलो वजन
अधिकांश लोगों को जो डर होता है उसे बहुत ही अलग है मिलिट्री डाइट। इसमें 3 दिन का डाइट प्लान बहुत स्ट्रिक्ट नहीं होता। आप आसानी से मिलिट्री डाइट सब्सटिट्यूशन (military diet substitutions) को वेगन, वेजीटेरियन, ग्लूटेन-फ्री और लैक्टोज-फ्री आदि संस्करणों में बदला जा सकता है। जी हां, कुछ मामलों में मिलिट्री डाइट फूड सब्सटिट्यूट की अनुमति दी जाती है जैसे:
- यदि आपका कोई डाइट से संबंधित लिमिटेशन्स हैं।
- किसी तरह की कोई एलर्जी है।
- सुझाए गए मिलिट्री फूड्स प्लान को खा नहीं सकते।
ऊपरोक्त बताई गई सभी परिस्थितियों में आप उन फूड्स को दूसरे खाद्य पदार्थों से अदला-बदली कर सकते हैं, जिन्हें आप खा नहीं सकते हैं। उदाहरण के लिए, टूना के एक कैन में 200 कैलोरीज होती है, इसकी बदले आप 20 बादाम खा सकते हैं। पर एक बात का ध्यान रखें कि आप भूलकर भी एक कप बादाम का सेवन ना करें, क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
टूना- कॉटेज चीज, टोफू, बादाम, मूंगफली
कॉटेज चीज- सोया चीज, सोया मिल्क, टोफू
कॉफी- ग्रीन टी
हॉट डॉग्स- टर्की डॉग्स, डेली मीट, सोया डॉग्स, टोफू डॉग्स आदि
ग्रेपफ्रूट- एक गिलास पानी में 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
केला- पपीता, कीवी, एप्रीकॉट
ब्रोकली- साग, एस्परेगस, ब्रूसर स्प्राउट्स
वनीला आइसक्रीम- सेब का जूस, फ्रूट फ्लेवर्ड योगर्ट
गाजर- बीट्स, सेलेरी, स्वॉवश आदि
पीनट बटर- आमंड बटर, सोया बटर आदि
अंडा- दूध, चिकन विंग्स, बैकन, नट्स
मीट- लेंटिल्स, बीन्स, टोफू आदि
होल व्हीट ब्रेड- होल ग्रेन सीरियल,फ्लैक्स सीड्स, राइस केक्स
सेब- प्लम, अंगूर, नाशपाती आदि
ग्रीन बीन्स- टमाटर, साग, सलाद पत्ता (Lettuce)
आप किस मात्रा में खाते हैं, यहां ये मायने नहीं रखता है। आपको सिर्फ उन कैलोरी की मात्रा पर विचार करना है, जो आपको इन तमाम खाद्य पदार्थों से मिल रही है। बस यह सुनिश्चित करें कि आप जिस भी खाने की चीज को किसी दूसरे खाद्य पदार्थ से बदल रहे हैं, तो उसमें भी वही समान कैलोरी हो ना कि कम या अधिक। उदाहरण के लिए, 4 औंस कॉटेज पनीर हो या फिर 1 औंस चेडर चीज, दोनों में ही कैलोरी 100 होती है। हालांकि, दोनों की मात्रा में काफी फर्क है, लेकिन कैलोरी समान बनी हुई है। हालांकि, मिलिट्री डाइट के विकल्प के लिए तभी जाएं, जब बहुत जरूरी हो, क्योंकि मूल संस्करण (original version) संशोधित (modified) या अनुकूलित संस्करणों (customized versions) की तुलना में अधिक वजन कम करने में आपकी मदद करता है।