दूध से बनने वाला यह ड्रिंक है पेट की सभी समस्याओं का नेचुरल इलाज,पढ़ें रेसिपी और सभी फायदे

डाइजेस्टिव सिस्टम और गट हेल्थ के लिए केफिर का सेवन फायदेमंद तो है ही लेकिन, इसे पीने से स्वास्थ्य को और क्या-क्या फायदे (Kefir Health Benefits in Hindi) हो सकते हैं पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 27, 2023 9:18 AM IST

Kefir Health Benefits:  डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं की बात होती है तो सबसे पहले गट की हेल्थ पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है। हमारी आंत या गट अगर सही तरीके से काम नहीं करती तो इसका असर पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है। गट हेल्थ के लिए फर्मेंटेड फूड्स के सेवन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है और केफिर ऐसा ही एक ड्रिंक है जो अपने गुणों की वजह से धीरे-धीरे दुनियाभर में पॉप्युलर हो रहा है। केफिर या कीफर दूध से बननेवाला एक पेय पदार्थ है, जो कई देशों में लम्बे समय से एक पारम्पिक ड्रिंक (traditional drink) के तौर पर परोसा जाता रहा है और अब इसी ट्रेडिशनल ड्रिंक पर पूरी दुनिया में लगातार रिसर्च किया जा रहा है।

केफिर बनाने के लिए केफिर ग्रेन्स (Kefir grains) नामक यीस्ट को दूध में मिलाया जाता है और 24 घंटों के लिए इस मिश्रण को फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है। (How to make Kefir)

प्रोबायोटिक्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण केफिर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। डाइजेस्टिव सिस्टम और गट हेल्थ के लिए केफिर का सेवन फायदेमंद तो है ही लेकिन, इसे पीने से स्वास्थ्य को और क्या-क्या फायदे (Kefir Health Benefits in Hindi) हो सकते हैं पढ़ें यहां।

रोज पीएंगे केफिर तो होगे ये सेहतमंद फायदे (Kefir Health Benefits in Hindi)

  • केफिर में विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन बी (Vitamin B), और विटामिन डी (Vitamin D), पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम (calcium) सहित कई मिनरल्स होते हैं।
  • प्रोटीन के साथ-साथ केफिर मेंहेल्दी फैट्स और कार्ब्स भी होते हैं। (nutritional profile of kefir)
  • कुछ स्टडीज के अनुसार, केफिर में प्रोबायोटिक्स की मात्रा दही से भी अधिक होती है। इसीलिए, इसके सेवन से गट को अधिक फायदा होता है।
  • वेट लॉस के लिए केफिर पीना फायदेमंद माना जाता है। (Kefir helps in weight loss)
  • मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं कम करने के लिए भी केफिर पीने से लाभ होता है। (healthy drinks for mental health)
  • इसमें एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन्स से सुरक्षित रहने में मदद करते हैं।
  • कुछ स्टडीज में ऐसे दावे किए गए हैं कि केफिर पीने से ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद होती है।
  • दूध से बने होने के कारण केफिर में कैल्शियम के अलावा विटामिन के2 भी पाया जाता है। ये शरीर को कैल्शिम के इस्तेमाल में मदद करता है और इस तरह हड्डियों की मजबूती बढ़ती है
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source