
... Read More
आज के युग में मानव की औसत उम्र 60 से 80 साल के बीच ही होती है। अगर हम कुछ दशकों पहले देखें तो उस समय लोग आसानी से 100 को पार कर जाते थे और आज कोई दुर्लभ व्यक्ति ही होगा जो 100 की उम्र को छू पाता होगा। ऐसा हमारे लाइफस्टाइल और इस दूषित वातावरण के कारण हो रहा है। अच्छी बात यह है कि आप 100 साल तक आज भी जीवित रह सकते हैं। इसके लिए केवल आपको गाइडेड फास्टिंग ट्राई करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इस गाइडेड फास्टिंग के बारे में।
मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि हम जो खाते पीते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है जिससे आपकी उम्र भी कम हो सकती है। हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा खाना या बहुत कम खाना दोनों ही हानिकारक हो सकता है। बहुत कम खाना खाने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है वहीं बहुत ज्यादा खाने से मोटापा और अन्य रोगों का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।
हमें पेड़ पौधों से मिलने वाला भोजन ज्यादा करना चाहिए। इस डाइट में मसूर की दाल, तिल, स्प्राउट्स आदि खा सकते हैं। इसके अलावा हमें फास्टिंग करना भी ट्राई करना चाहिए ताकि शरीर थोड़ा तंदुरुस्त और सक्रिय महसूस कर सके। आपको खाने में प्रोसेस्ड फूड और चीनी का सेवन कम कर देना चाहिए।
रिसर्चर के मुताबिक आपको हेल्दी कार्ब्स, प्रोटीन से युक्त चीजें और प्लांट बेस्ड चीजों को अपनी डाइट में ज्यादा शामिल करना चाहिए। तली भूनी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इस प्रकार हेल्दी डाइट के माध्यम से उम्र बढ़ सकती है और बीमारियों का रिस्क बिल्कुल कम किया जा सकता है जिस कारण हमारे ऑर्गन सही से काम करेंगे। अगर आप महीने में एक से दो बार व्रत भी रख लेते हैं तो यह भी आपके सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा लाल मीट, एडेड शुगर आदि से बचना चाहिए।
उम्र लंबी करने के लिए केवल आपको प्लांट बेस्ड डाइट और हेल्दी चीजों का सेवन करना ही बहुत नहीं होता बल्कि आपको कुछ चीजों को अपनी डाइट से हटाना भी होगा। कुछ चीजें जैसे प्रोसेस्ड फूड, अधिक कैलोरीज़ वाली चीजें, ट्रांस फैट से भरपूर चीज और एडेड और रिफाइंड शुगर आदि आपके शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। इनसे आपके शरीर में मोटापा, डायबिटीज, दिल के रोग होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे आपकी उम्र औसत से भी कम हो सकती है। इसलिए इनका सेवन बंद ही कर दें। आज के जमाने में बच्चे और बड़े भी हमेशा के लिए तो इनसे परहेज नहीं कर सकते लेकिन जितना संभव हो उतना इनसे बचने की कोशिश करें।
निष्कर्ष
खाने का प्रभाव हमारी स्किन, हमारी बाहरी अपियरेंस और हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि हमारी उम्र पर भी पड़ता है। इसलिए आप क्या खा रहे हैं और किन चीजों को मिस आउट कर रहे हैं इस बात का खास ख्याल रखें और अपने स्वास्थ्य को बढ़ाएं।