
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 30, 2025 2:55 PM IST
Is Gluten Bad For You: हमारे देश में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले अनाजों में से एक गेहूं भी है और गेहूं की चपाती देशभर में खाई जाती है। गेहूं को स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे अनाजों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा खासा स्रोत है और ये पोषक तत्व हमारे शरीर को चाहिए होते हैं। लेकिन इन सब हेल्दी चीजों के साथ-साथ गेहूं में कुछ ऐसी चीजें हैं जो हर कुछ लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं और वह है ग्लूटेन। कुछ प्रकार के अनाज हैं जिनमें ग्लूटेन पाया जाता है और गेहूं उनमें से एक है। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें ग्लूटेन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस लेख की मदद से हम यह जरूरी जानकारी सबके साथ शेयर करने की कोशिश करेंगे।
गेहूं में पाया जाने वाले ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन ही होता है, जो गेहूं के साथ-साथ जौ और राई आदि में भी पाया जाता है। यही वह खास प्रोटीन होता है, जो गेहूं के आटे को लचीला बनाता है, क्योंकि जिलाडिन और ग्लूटेनिन पानी के साथ मिलकर आटे में अंदर गैस मिक्स कर देते हैं। इसके कारण रोटी व ब्रेड आदि में लचीलापन आने लगता है।
यह सिर्फ एक ट्रेंड है कि ग्लूटेन फ्री फूड ही हेल्दी होता है और ग्लूटेन अनहेल्दी होता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। ग्लूटेन सिर्फ उन लोगों के लिए ही अनहेल्दी होता है, जिनमें सेलिएक डिजीज, क्रोन डिजीज या ग्लूटेन से किसी तरह की एलर्जी है। अगर एक व्यक्ति को कोई ऐसी बीमारी नहीं है, तो ग्लूटेन उसके लिए नुकसानदायक नहीं है।
(और पढ़ें - सीलिएक रोग क्या है)
कुछ फैक्ट्स हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि ग्लूटेन हेल्दी या अनहेल्दी नहीं होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्लूटेन हार्ड डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज व स्ट्रोक जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है और पेट में एक प्रोबायोटिक की तरह काम करके पाचन क्रिया व आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है उनके लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिनकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है उनके लिए भी ग्लूटेन एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है।
(और पढ़ें - क्रोन डिजीज के संकेत)
अगर आपको ग्लूटेन एलर्जी, सेलिएक डिजीज, क्रोन डिजीज या फिर कोई भी ऐसी बीमारी नहीं है जिससे आपको ग्लूटेन से दिक्कत हो तो आपके लिए भी ग्लूटेन जरूरी है। ग्लूटेन भी फूड का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है और सिर्फ उन्हें ही ग्लूटेन वाली चीजें नहीं खानी चाहिए जिन्हें ऊपर बताई कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। सरल शब्दों में कहें तो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए ग्लूटेन भी उसके संतुलित आहार का हिस्सा होना चाहिए।
ज्यादातर लोगों के लिए यह सिर्फ एक ट्रेंड है, जो उन लोगों के लिए बना था जिन्हें ग्लूटेन एलर्जी है। लेकिन आजकल स्वस्थ लोग जिन्हें ऐसी कोई बीमारी नहीं है वे भी इसे बिना किसी वजह से फॉलो करने लगे हैं। यहां तक कि कुछ लोग वेट लॉस के लिए ग्लूटेन फ्री फूड्स चुनते हैं, जबकि वजन कम करने के लिए सिर्फ ग्लूटेन फ्री फूड्स लेना ही काफी नहीं है। बल्कि बैलेंस्ड डाइट के रूप में ग्लूटेन फूड खाना भी आपको वजन कम करने से नहीं रोकता है। इसलिए सिर्फ ट्रेंड फॉलो न करें बल्कि सही जानकारी के साथ जरूरी कदम उठाएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।