
Also Read
Simple Carbs vs Complex Carbohydrates:डाइट की मदद से वेट लॉस करने से पहले लोगों को डाइट के उन सभी घटकों के बारे में जानकारी दी जाती है जो हमारी रोजमर्रा की डाइट अहमियत और उनकी भूमिका शामिल होते हैं। प्रोटीन, फैट, विटामिंस और कार्ब्स या कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) हमारी डाइट के महत्वपूर्ण इंग्रीडिएंट्स हैं। वेट लॉस के लिए कार्ब्स की मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाता है और लोगों को सिम्पल कार्ब्स की कम मात्रा और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई लोगों को इन बात को लेकर हमेशा उलझन बनी रहती है कि उन्हें किस तरह के कार्ब्स का सेवन करना चाहिए। सिम्पल कार्ब और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स क्या हैं? और स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार का कार्ब अच्छा है? इन सब जानकारियों के लिए पढ़ें यह लेख। (Difference between Simple Carbs vs Complex Carbohydrates In Hindi)

सिम्पल्स कार्ब्स को बैड कार्ब्स (Bad Carbs) भी कहा जाता है क्योंकि, इनका विघटन आसानी से हो जाती है और यह जल्दी पच जाता है। इसके चलते खून में ग्लूकोज या ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ (Spike in blood sugar levels) जाता है। सिम्पल कार्ब्स में डाइटरी फाइबर नहीं पाया जाता है और इसीलिए, सिम्पल कार्ब्स वाले फूड्स का सेवन करने से बहुत अधिक कैलोरी इंस्टैंट एनर्जी (instant energy) के तौर पर शरीर को मिलती है। चूंकि सिम्पल कार्ब्स तेज गति से पच जाता है और इनके सेवन के कुछ समय बाद ही लोगों को दोबारा भूख लग जाती है। इस तरह लोग अधिक मात्रा में खाना खाते हैं और इस तरह वेट गेन और फैट गेन का खतरा बढ़ जाता है। (reasons simple carb is bad for health)
सिम्पल कार्ब्स की बात की जाए तो इनमें अधिकांश फास्ट-फूड्स (sources of simple carbs) और रिफाइंड या प्रोसेस्ड फूड्स आते हैं। जैसे,

इन्हें गुड कार्ब्स या सुपर कार्ब्स (super carbs) भी कहा जाता है। इनमें डाइटरी फाइबर की मात्रा बहुत अधिक (high dietary fiber foods) होती है। इसीलिए, जब आप कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सेवन करते हैं तो इससे पेट जल्दी भरता है और इन्हें पचने में काफी समय लगता है इसीलिए आपका पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह भोजन से प्राप्त ग्लूकोज या शुगर धीमी गति से रक्त में घुलता है और इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक से बढ़ोतरी नहीं होती और डायबिटीज जैसी स्थिति को कंट्रोल कर पाना आसान होता है। शरीर द्वारा भोजन से प्राप्त एनर्जी का धीरे-धीरे इस्तेमाल होता है इस तरह शरीर में फैट जमा होने की संभावना भी कम होती है। (Benefits of eating complex carbs)

गुड कार्ब्स और बैड कार्ब्स (Good Carbs Vs Bad Carbs) के बारे में सही जानकारी के आधार पर आप अपनी डाइट प्लान कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी नये फूड के सेवन से पहले या किसी भी फूड का सेवन पूरी तरह बंद करने से पहले अपने डाइटिशियन से इस बारे में बात करें और उनकी सलाह के अनुसार ही डाइट फॉलो करें।
यह भी पढ़ें-
वर्किंग प्रोफेशनल्स की ये 5 गलतियां बढ़ा देती हैं उनका मोटापा,ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ जाता है वजन