... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 28, 2018 10:20 PM IST
कॉफी के आटे से होने वाले फायदे। © Shutterstock
सभी को पीने वाली कॉफी के बारे में तो पता ही होता है पर क्या आपने कॉफी के आटे के बारे में सुना है? इस आटे में ग्लूटिन नहीं होता है। कॉफी बनाने के लिए कॉफी के पेड़ से चेरी तोड़कर उसमें से कॉफी निकालकर चेरी को फेंक दिया जाता है। मगर इस चेरी से ही कॉफी का आटा बनाया जाता है। इन बची हुई चेरी को सूखाकर फिर पीसकर कॉफी का आटा बनाया जाता है। कॉफी के आटे का स्वाद कॉफी जैसा नहीं होता है। इसका स्वाद फलों की तरह होता है। कॉफी के 1 चम्मच कॉफी के आटे में 34 कैलोरी, 310 एमजी पोटेशियम, 1.8 एमजी सोडियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए आपको कॉफी के आटे से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
कॉफी के आटे में कम मात्रा में फैट होते हैं जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। बादाम का आटा और नारियल के आटे से कॉफी के आटे का सेवन फायदेमंद होता है अगर आप वजन कम करना चाहते हैं।
कॉफी के आटे में डाइट्री फाइबर होता है जो पाचन में मदद करते हैं। कॉफी के आटे में 5.2 ग्राम फाइबर होते हैं। जो खाद्य पदार्थ को धीरे-धीरे पचाने में मदद करते हैं जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
पोटेशियम एक महत्वपूर्ण माइक्रन्यूट्रिएंट है जो कॉफी के आटे में पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित बनाने में मदद करता है। पोटेशियम कोशिकाओं के सामान्य कार्य के लिए भी जरुरी होता है।
कॉफी के आटे में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कॉफी के आटे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।