चीज क्या होता है और कैसे बनता है, जानिए चीज खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

चीज आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है या नहीं? अपनी डाइट में इसे शामिल करना फायदेमंद हो सकता है या नहीं? इस लेख में जानिए इन सवालों के जवाब।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 23, 2023 4:05 PM IST

चीज (Cheese) से तैयार फूड आइटम्स भला किसे पसंद नहीं होंगी। हालांकि, आजकल बाजार में कई तरह के चीज की वैरायटी उपलब्ध है। देखा जाए तो ज्यादातर लोग चीज के बिना रह भी नहीं पाते। लेकिन वो इस बात को बखूबी जानते हैं कि, इससे दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं और मोटापा भी आपको परेशान कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब तक आप किसी चीज को बहुत ज्यादा खाने से बचते हैं, तब तक कोई भी फ़ूड आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाते।

चीज क्या है - What Is Cheese In Hindi

चीज, दूध से तैयार किया जाने वाला एक खाद्य पदार्थ। चीज को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है यही वजह है कि इसके अलग-अलग रंग और स्वाद देखने को मिलते हैं। चीज का प्रयोग आमतौर पर बर्गर, पिज़्ज़ा और कई अन्य खाद्य पदार्थों में शामिल किया जाता है। अधिकांश लोग पनीर और चीज को एक ही समझ लेते हैं। जबकि यह चीज और पनीर में अंतर है, क्योंकि यह दोनों भले ही दूध से बनते हैं, लेकिन इन दोनों को बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। पनीर को आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं, लेकिन चीज को बनाने के लिए कुछ एंजाइम्स की जरूरत पड़ती है, इस वजह से चीज को घर पर बना पाना आसान नहीं होता है। चीज खाने के फायदे और नुकसान क्या है आइए विस्तार से जानते हैं।

चीज खाने के फायदे - Health Benefits Of Cheese In Hindi

बात जब चीज की आती है तो इससे जुड़े कई पौष्टिक ऑप्शन्स और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी हो सकते हैं। वो कौन से, चलिए जान लेते हैं:

पौष्टिकता से भरपूर

चीज को अच्छा पोषण देने का स्त्रोत कहा जा सकता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, वसा और प्रोटीन का भी एक शानदार स्रोत है। इसमें राइबोफ्लेविन फास्फेट, जिंक, विटामिन ए और बी 12 भी होता है। डाइट की तुलना में मुख्य रूप से डेयरी पर भी निर्भर करते हैं। ग्रास से भरपूर डेयरी में भारी ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड का हेल्‍दी बैलेंस दे सकता है। वहीं ग्रास फेड डेयरी प्रोडक्ट की कीमत और पारम्परिक किस्मों की तुलना में ज्यादा है। हालांकि कुछ लोग उसके ज्यादा ओमेगा 3 के गुणों के कारण इसे अच्छा बता सकते हैं।

हड्डी और मांसपेशियों को करे मजबूत

चीज मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। चीज और पनीर प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। जो मांसपेशियों की वृद्धि के लिए कई पाउडर सप्लीमेंट्स में भी पाया जा सकता है। चीज कैल्शियम से भरपूर होता है क्योंकि इसे दूध से बनाया जा सकता है। दरअसल, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, कैल्शियम बढ़ती हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पनीर में पाए जाने वाले विटामिन ए, डी, के और जिंक हड्डियों की हेल्थ में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर करे कम

हाई कैल्शियम वाले चीज और अन्य डेयरी वाले प्रोडक्ट्स ब्लडप्रेशर को कम कर सकते हैं। हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में लो फैट, लो सोडियम चीज ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रिकोटा, फेटा, गोट, परमेसन, कॉटेज चीज आजमा सकते हैं।

दिमाग के लिए अच्छा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीज ग्लूटाथियोन का एक अच्छा स्रोत हो सकता है। इसमें एक एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो दिमाग को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्क्युलेशन को भी अच्छा रखता है। शोध के मुताबिक चीज का सेवन करने वाले लोगों में प्रेटजेल या सोया पनीर का सेवन करने वालों की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है।

दांतों की सेहत में सुधार

चीज से दांतों की स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। चीज कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। जो दांतों के विकास के लिए जरूरी है। इसके चीज कने से दांतों की मैल का पीएच लेवल बढ़ सकता है, जिससे दांतों को सुरक्षा मिलती है।

चीज खाने के नुकसान - Side Effects Of  Cheese In Hindi

चीज खाना कई लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। इससे शरीर में सूजन के आलावा चकत्ते, मुंहासे, सिर मं दर्द और नाक से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। चीज, लैक्टोज में स्वाभाविक रूप से पाई जाने वाली चीनी नुकसानदायक हो सकती है।

चीज में हाई फैट होता है। अगर इसका सेवन कंट्रोल में किया गया तो नुकसान कम हो सकता है। लेकिन ज्यादा सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर हो सकता है। चीज का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें नमक और हाई फैट का लेवल बढ़ सकता है।

अगर चीज से जुड़े आपके रिएक्शन के बारे में पता नहीं है तो इससे जुड़ी सेंसिटिविटी के बारे में अपने डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट्स से बात कर सकते हैं। इसके अलावा चीज का सेवन कम मात्रा में ही करना असल बुद्धिमानी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source