सर्दियों के लिए क्‍या है बेहतर ग्रीन टी या मसाला चाय ?

लोग अपनी हेल्‍थ के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। वे उन नई चीजों के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनकी सेहत को फायदा पहुंचे। यही वजह है कि ग्रीन टी बहुत जल्‍दी बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय हुई ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 22, 2018 3:15 PM IST

हेल्‍थ के प्रति लोगों की जागरुकता बढ़ी है। यही कारण है कि लोग अपनी हेल्‍थ के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। वे उन नई चीजों के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनकी सेहत को फायदा पहुंचे। यही वजह है कि ग्रीन टी बहुत जल्‍दी बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय हुई । पर सर्दियों के लिहाज से लोग अक्‍सर सवाल करते हैं कि क्‍या है बेहतर है ग्रीन टी या अपनी देसी अदरक वाली चाय ?

यह भी पढ़ें - इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने

लोकप्रिय है ग्रीन टी

बहुत सारे लोग दिन की शुरुआत एक कप गर्मा-गर्म चाय से करते हैं, बस अब लोग सेहत को लेकर जागरूक हो गए हैं इसलिए मसाला टी की जगह ग्रीन टी और ग्रीन कॉफी ने ले ली है। पिछले कुछ सालों में हेल्थ ड्रिंक के तौर पर ग्रीन टी की खूब डिमांड बढ़ रही है। बहुत सारी स्टडी में भी ग्रीन टी पीने के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं, लेकिन मुबंई बेस्ड सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की मानें तो ग्रीन टी से ज्यादा फायदेमंद अदरक वाली चाय है।

यह भी पढ़ें – जानिए क्‍यों वजन घटाने में मददगार है ग्‍लूटेन फ्री डायट

पर अदरक वाली चाय है बेस्‍ट

कुछ समय पहले रुजुता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होंने बताया था कि ग्रीन टी से ज्यादा अदरक वाली इंडियन मसाला टी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटी-आक्सीडेंट आपकी ब्यूटी को भी बरकरार रखते हैं। उन्होंने इस बात को मिथ करार दिया जो लोग यह मानते हैं कि  ग्रीन टी और ग्रीन कॉफी देसी चाय (मसाला चाय) से बेहतर है।

यह भी पढ़ें - इस समय खाएंगे फ्रूट तो मिलेगा पूरा पोषण

अदरक वाली मसाला चाय के फायदे

थकान और एनर्जी

अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही हैं या फिर थकान व जी मचल रहा है तो अदरक वाली चाय का एक कप पीएं। तुरंत आराम मिलेगा।

पाचन रहेगा सही

अगर आपको पेट फूलने, पाचन संबंधी जैसे पेट की समस्या है तो अदरक वाली चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

सूजन दूर

अदरक में एंटी-इंफेमेंटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन, मसल्स पेन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं।

सांस से जुड़ी समस्या

अगर आप बहुत जल्दी कॉल्ड कफ के शिकार हो जाते हैं तो 1 कप अदरक वाली चाय आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इससे प्रदूषण से होने वाली एलर्जी से भी बचाव रहेगा।

ब्लड सर्कुलेशन से सुधार

विटामिन्स, मिनरल्स और अमिनो एसिड वाली अदरक चाय ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करती हैं, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं जैसे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

पीरियड्स के दर्द

पीरियड्स के दौरान जिन महिलाओं को पेट कमर या मांसपेशियों मे ऐंठन की समस्या होती हैं उनके लिए भी यह चाय फायदेमंद है आप इसमें 1 टीस्पून शहद मिक्स कर लेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

इम्यून सिस्टम करें मजबूत

इसमें पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

स्ट्रेस की छुट्टी

काम के दवाब से स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए भी अदरक वाली चाय बेस्ट हैं। इसमें मौजूद अरोमा और हिलिंग प्रॉपर्टी दिमाग को शांत कर स्ट्रेस की छुट्टी करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.