
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 17, 2021 12:04 PM IST
Image credits by: केला, सेब, चावल जैसे फूड्स को खाने का सही समय क्या है?
Right time to eat everyday foods in Hindi: कुछ चीजों के खाने का समय होता है। ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें किसी भी समय खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जिस तरह से आपके जागने, सोने, एक्सरसाइज करने, स्नान करने, पढ़ने, ऑफिस, कॉलेज आदि जाने का एक समय होता है, उसी तरह से इन फूड्स को खाने का भी समय है। यदि आप सही समय पर इनका सेवन करेंगे, तो आपके शरीर को इनमें मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह से प्राप्त होंगे। जानें, कौन-कौन से हैं वे खाद्य पदार्थ (Right time to eat fruits) जिन्हें किस समय खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। ऐसा नहीं है कि इन्हें आप शाम, रात में खाएंगे, तो आपको कोई नुकसान होगा, लेकिन सही समय पर खाने से लाभ (Right time to eat everyday foods in Hindi) भी अधिक होगा।
केला एक ऐसा फल है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। पोटैशियम, विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर केला आप सुबह नाश्ते में करेंगे तो अधिक फायदा होगा। सुबह इसलिए केला खाना (Right time to eat banana) चाहिए, क्योंकि आप ऑफिस, कॉलेज, स्कूल के लिए घर से निकलते हैं। 2 केला और एक गिलास दूध पीकर निकलेंगे तो शरीर में पूरी एनर्जी बनी रहेगी। शाम में 4 बजे भी आप केला खा सकते हैं।
कहते हैं हर दिन एक सेबखाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत अधिक नहीं पड़ेगी। आयरन से भरपूर सेब को आप सुबह की बजाय दोपहर में खाना खाने (Right time to eat Apple) के बाद करें। चूंकि, सुबह आप दूध पीते हैं और इसके साथ सेब खाने से आयरन का अवशोषण (Absorption) सही तरीके से नहीं हो पाता है। रात में भी सेब खा सकते हैं।
आलू में सबसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। यह शरीर में ऊर्जा का लेवल बढ़ाने में (Right time to eat Potato) मदद करता है। आलू का सेवन दोपहर के खाने में करना ठीक होता है। रात में आलू खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे नींद बाधित होती है।
संतरा एक सिट्रस फल है, जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। संतरा दिन में खाना सबसे बेस्ट होता है। हालांकि, एसिडिटी होने पर इसका जूस सुबह नाश्ते में पीने से बचना चाहिए वरना गैस की समस्या बढ़ सकती है।
कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम आदि से भरपूर चावल दिन के समय भोजन में करें। इससे कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पूरे दिन एब्जॉर्ब होता रहता है। रात में चावल खाने की आदत है, तो इस आदत को छोड़ दें। पूट फूला हुआ महसूस होगा। वजन बढ़ने की भी संभावना रहती है।
ओट्स का सेवन ज्यादातर लोग नाश्ते में करते हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स भूख को कंट्रोल करता है। एक कटोरी ओट्स से बनी कोई भी रेसिपी खाते हैं, तो दोपहर तक आपको भूख नहीं लगेगी। इससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.