क्या सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू पीना फायदेमंद है ?

नींबू पानी सेहत के लिये फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादातर लोगों में इस बात को लेकर संशय रहता है कि सुबह के समय खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 1, 2018 1:34 PM IST

नींबू पानी सेहत के लिये फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादातर लोगों में इस बात को लेकर संशय रहता है कि सुबह के समय खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं। सुबह के समय ज्यादातर लोगो या तो चाय पीते हैं या तो कॉफी लेकिन ये दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। अगर हम बात करें कि गर्म पानी के साथ नींबू पानी के सेवन की तो यह पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्म पानी का मतलब है हल्का गुनगुना पानी में नींबू के रस को मिलाकर सुबह के समय पीना। हम यहां खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे के बारे में बता रहे हैं।

  1. सुबह के समय अगर खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीते हैं तो इसके आपका पेट अच्छी तरह से साफ होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  2. नींबू पानी खाली पेट सेवन करने का सबसे अधिक फायदा मोटापा कम करने में देखा जाता है। जो लोग वजन कम कर रहें हैं उनको खानी पेट गर्म पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।
  3. जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। एसिडिटी की समस्या अगर आपको सुबह के समय ज्यादा रहती है तो आपको गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए कुछ दिनों में ही फायदा दिखने लगेगा।
  4. विषैले पदार्थों को करता है बाहरः नींबू के रस को गर्म पानी के साथ सुबह सेवन करने से यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करता है। अगर आप बॉडी डिटाक्स करना चाहते हैं तो गर्म पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर सुबह सेवन कर सकते हैं।
  5. ओरल हेल्थ के लिए नीबू पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है जो शरीर को अन्य फायदे भी देता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.