क्या होता है बी-कॉम्पलेक्स? जानें बी विटामिन के प्रकार और उनके बेस्ट सोर्स

बी विटामिन (what is b Complex) पोषक तत्वों का एक समूह है, जो आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानें क्या होता है बी कॉम्पलेक्स।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 9, 2021 4:11 PM IST

बी विटामिन (what is b Complex) पोषक तत्वों का एक समूह है, जो आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकांश लोगों को अपनी डाइट के माध्यम से ही इन विटामिनों की जरूरी मात्रा प्राप्त होती है क्योंकि ये विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। हालांकि, उम्र, गर्भावस्था, डायटरी च्वाइस, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं, आनुवांशिकी, दवाइयों और शराब जैसे कारक शरीर में बी विटामिन की मांग को बढ़ाते हैं। इन परिस्थितियों में, बी विटामिन सप्लीमेंट लेना आवश्यक हो सकता है। ऐसे बहुत से न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट हैं, जिसमें सभी आठ बी विटामिन (what is b Complex) होते हैं और उन्हें ही बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन के रूप में भी जाना जाता है।

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन क्या हैं? (what is b Complex)

बी-कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स आमतौर पर सभी आठ बी विटामिन एक गोली में पैक होते हैं। बी विटामिन पानी में घुलनशील होता हैं, जिसका अर्थ है कि आपका शरीर उन्हें इकठ्ठा नहीं कर सकता है। इस कारण से आपको अपनी डाइट में ही रोजाना इनकी आपूर्ति करनी चाहिए। बी विटामिन (what is b Complex) के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से होते हैं ये बी विटामिन।

B1 (thiamine) बी 1 (थायमिन): थायमिन पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलकर आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में एक आवश्यक भूमिका निभाता है। सबसे अच्छे खाद्य स्रोतों में शामिल हैं पोर्क, सूरजमुखी के बीज और व्हीट जर्म।

B2 (riboflavin) बी 2 (राइबोफ्लेविन): राइबोफ्लेविन आपके भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है और एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी कार्य करता है। राइबोफ्लेविन में सबसे अच्छे स्त्रोत में शामिल हैं ओर्गन मीट और मशरूम।

B3 (niacin) बी 3 (नियासिन): नियासिन सेलुलर सिग्नलिंग, मेटाबॉलिज्म और डीएनए उत्पादन और रिकवरी में अहम भूमिका निभाता है। इसके सबसे अच्छे खाद्य स्रोतों में शामिल हैं चिकन, टूना और दाल।

B5 (pantothenic acid) बी 5 (पैंटोथेनिक एसिड): अन्य बी विटामिन की तरह, पैंटोथेनिक एसिड आपके शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करता है और हार्मोन व कोलेस्ट्रॉल उत्पादन में भी मदद करता है। मछली, दही और एवोकेडो सभी इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं।

B6 (pyridoxine) बी 6 (पाइरिडोक्सीन): पाइरिडोक्सिन, अमीनो एसिड मेटाबॉलिज्म, लाल रक्त कोशिका उत्पादन और न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में शामिल होता है। इस विटामिन के सबसे अच्छे स्त्रोत हैं छोले, सैल्मन और आलू शामिल हैं।

B7 (biotin) बी 7 (बायोटिन): बायोटिन, कार्बोहाइड्रेट और फैट मेटबॉलिज्म के लिए आवश्यक है और ये जीन एक्सप्रेशन को नियंत्रित करने का काम करता है। खमीर, अंडे, सैल्मन, पनीर बायोटिन के सबसे अच्छे खाद्य स्रोतों में से हैं।

B9 (folate) बी9 (फोलेट): फोलेट की जरूरत सेल ग्रोथ, एमिनो एसिड मेटाबॉलिज्म, लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण और सही से कोशिकाओं के विभाजन के लिए बहुत ज्यादा होती है। ये हरी पत्तेदार सब्जियों, बीन्स और फोलिक एसिड सप्लीमेंट में पाया जाता है।

B12 (cobalamin) बी12 (कोकाबलिन): बी विटामिन के सभी प्रसिद्ध विटमिन में से ये विटामिन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बी 12 न्यूरोलॉजिक्ल फंक्शन, डीएनए प्रोडक्शन और लाल रक्त कोशिकाओं के विकास के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। बी12 मीट, अंडे, सीफूड और डेयरी जैसे स्त्रोत में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।