... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 6, 2022 5:58 PM IST
क्या है एंथोसायनिन? दिन में कितनी मात्रा आपको रखती है बिमारियों से सेफ, जानें कहां मिलेगा
एंथोसायनिन इस पृथ्वी पर मौजूद गहरे लाल, बैंगनी और नीले रंग के फलों का एक समूह है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। इन सभी फलों में फ्लेवोनॉयड्स नाम का प्लांट बेस्ड कैमिकल पाया जाता है। फ्लेवोनॉयड्स पौधों के सभी हिस्सों में पाया जाता है फिर चाहे वो फल हो या फिर बीज, जड़, फूल और पत्तियां। ये फ्लेवोनॉयड्स आपके शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और आपके स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं किन-किन चीजों में एंथोसायनिन होता है और आप कितनी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।
लाल, बैंगनी और काले रंग के फल, सब्जियों और अनाज में एंथोसायनिन की समृद्ध मात्रा पाई जाती है। बात करें बेरीज की तो इन्हीं में सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है, विशेष रूप से ब्लैक बैरी और चोक बेरी में। ब्लू बेरी, ब्लैक बैरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी भी एंथोसायनिन का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। इसके अलावा जिन चीजों में एंथोसायनिन पाया जाता है उसमें शामिल हैंः
फल : काले बेर, रक्त संतरे, चेरी, काले और लाल अंगूर और अनार।
सब्जियांः लाल गोभी, लाल प्याज, लाल मूली, बैंगनी फूलगोभी, बैंगनी मकई और बैंगन के छिलके।
दाल और चावलः काले चने, काले चावल और काली सोयाबीन।
पेय पदार्थः अंगूर का रस और वाइन।
जिन रंग-बिरंगे फलों में इस फ्लेवोनॉयड की मात्रासबसे ज्यादा होती है उन्हें ताजा और ठंडा खाना सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। आपको बाजार में भी कई प्रकार के एंथोसायनिन सप्लीमेंट्स मिल जाएंगे, जिनमें बेरी के एक्सट्रैट मौजूद होते हैं और ये लोगों की पहली पसंद के रूप में भी मशहूर होते हैं।
बहुत से अध्ययन में इन रंग-बिरंगे फलों के अंदर मौजूद फ्लेवोनॉयड्स से होने वाले फायदों की पुष्टि की गई है लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि आपको दिन में कितना एंथोसायनिन लेना चाहिए। दूसरे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के विपरित एंथोसायनिन की कितनी मात्रा रोजाना ली जाए इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन आपके लिए बेस्ट रहेगा कि आप अपनी रोजाना की डाइट में एंथोसायनिन से संपन्न फूड्स को जरूर शामिल करें क्योंकि ये फूड्स सुरक्षित हैं और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने में काफी मदद कर सकते हैं।