
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 8, 2022 10:01 AM IST
ज्यादा शराब पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है यह बात शायद बताने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी बहुत से लोग जानबूझ कर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। अगर आप किसी खास मौके पर कभी-कभी ही ड्रिंक करते हैं तो अगर थोड़ी ज्यादा भी हो जाए तो कोई नुकसान वाली बात नहीं है लेकिन अगर आप ज्यादा बार या फिर हर दूसरे तीसरे दिन शराब का सेवन करते हैं और वह भी ज्यादा मात्रा में तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इससे कई तरह के शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। शराब से सबसे ज्यादा नुकसान लीवर को पहुंचता है। इसलिए अपने आवश्यक ऑर्गन को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा शराब का सेवन न करें। आइए जानते हैं कि किन परिस्थितियों में शराब पीने के नुकसान ज्यादा हैं?
शराब ज्यादा पीने से आपको छोटे समय के लिए ही नहीं बल्कि लंबे समय तक के लिए भी दिक्कतें महसूस करने को मिल सकती हैं। इससे आपके सामाजिक रिश्तों पर भी बात आ सकती है और अगर आपको पता है कि शराब पीने से दिक्कतें हो रही हैं तो इसे छोड़ दें।
गर्भवती होने के दौरान कम मात्रा में शराब पीना भी दोनों मां और बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे बच्चे में कम वजन होना, लो आईक्यू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपकी उम्र अभी ड्रिंकिंग एज से कम है तो आपके शरीर के लिए शराब बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे स्कूल, मानसिक और शारीरिक सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रभाव फिर जीवन भर के लिए देखने को मिल सकता है।
जब आप ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो आपके शरीर की टॉलरेंस पावर भी बढ़ जाती है और आपको इसके प्रभाव महसूस करने के लिए और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने की जरूरत पड़ती है जोकि आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
जब शराब का सेवन करने से आपके रिश्तों पर प्रभाव पड़ रहा है तो इसका सेवन करना बंद कर दें। इसका सेवन करने से आपके मूड में बदलाव, असामान्य तरह की हरकतें करना आदि चीजें शामिल होती हैं जो आपके किसी भी प्रिय के साथ रिश्तों को खराब करने में पूरा योगदान दे सकती है।
अगर आपने अब शराब छोड़ने का मन बना लिया है और आपको विथड्रॉल लक्षण देखने को मिल रहे हैं तो किसी अच्छे मेडिकल प्रोफेशनल के पास जाएं ताकि धीरे धीरे करके आपकी यह आदत छूट सके।
आपके सच्चे दोस्त और परिवार आपके लिए कभी बुरा नहीं चाहेंगे। इसलिए अगर वह आपकी इस आदत को लेकर आपके बारे में चिंतित रहते हैं तो पीना छोड़ देना चाहिए।
अगर शराब करने के बाद आपको ड्राइव करके घर जाना पड़ता है तो आपको शराब का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इस हालत में आप अपनी जान को दांव पर लगा रहे हैं।
अगर आपको लीवर से जुड़ी या फिर अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शराब का सेवन करना आज ही बंद कर दें।
निष्कर्ष
इन सभी हालातों में शराब का सेवन करना छोड़ दें और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करें।