Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Curry Leaves Benefits On Empty Stomach Benefits: करी पत्ते का इस्तेमाल कई साउथ इंडियन डिशेज में किया जाता है। हम में से अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल सांभर, दाल, चटनी और पोहा में तड़का लगाने के लिए करते हैं। यह न सिर्फ भोजन का स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आप एक महीने तक लगातार सुबह खाली पेट 5-7 करी पत्ते चबाएंगे, तो इससे शरीर में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस विषय में जानकारी के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बात की।इस लेख में हम आपको 1 महीने तक सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से –
रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और भोजन का पाचन आसानी से होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।
लगातार 1 महीने तक खाली पेट करी पत्ता चबाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। यह भूख को कंट्रोल करने में सहायक है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून पावर को बूस्ट कर सकते हैं। इसके कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।
रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। यह उम्र के साथ आंखों से जुड़ी होने वाली समस्याओं को भी दूर करने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो सुबह खाली पेट करी पत्ते के साथ शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।
सुबह खाली पेट 5-7 ताजे करी पत्तों को चबाकर खाएं। इसके बाद एक गिलास पानी पी सकते हैं। एक महीने तक लगातार नियमित रूप से सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।