
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 4, 2026 11:04 AM IST
Pumpkin Seeds for Men
Benefits of Pumpkin Seeds : कद्दू के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें 'छोटे न्यूट्रिशनल पावरहाउस' कहा जाता है। दरअसल, कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जते हैं, जो फिजिकल हेल्थ को बेहतर करते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है या फिर दिल से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, उनके लिए कद्दू के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं। ये बीज महिलाओं की हार्मोनल सेहत को सपोर्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे तो कद्दू के बीजों के सेवन से ढेर सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन यहां हम आपको पुरुषों के लिए कद्दू के बीज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पुरुषों की हार्मोनल सेहत से जुड़ी जो एक आम चिंता है, वह है स्पर्म क्वालिटी। स्पर्म की क्वालिटी ही फर्टिलिटी के नतीजों को तय करती है। न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में कद्दू के बीज बहुत काम आते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कद्दू के बीजों में जिंक होता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और बदले में स्पर्म क्वालिटी पर भी अच्छा असर डालता है।
कद्दू के बीज आपके दिल का ख्याल रखने में भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से आपके दिल पर बुरा असर पड़ता है। जो लोग मिडिल एज ग्रुप के होते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी समस्याओं का ज्यादा खतरा रहता है। जबकि महिलाओं को आमतौर पर मेनोपॉज से पहले एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन की वजह से सुरक्षा मिलती है। ऐसे में पुरुष अपनी डाइट में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, इनमें अच्छे फैट और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने व कोलेस्ट्रॉल को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकता है।
कद्दू के बीजों का आखिरी और सबसे बड़ा फायदा पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करना है। फरवरी 2025 में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में दूसरा सबसे आम कैंसर है और दुनिया भर में चौथा सबसे आम कैंसर है। चिंता की बात यह है कि भारत इस कैंसर से प्रभावित टॉप देशों में से एक है। मृत्यु दर के मामले में भी भारत चौथे स्थान पर है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि कद्दू के बीज इस तरह के कैंसर के खतरों को कम करने में मदद करते हैं।