
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 5, 2025 11:56 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Apples Benefits
Rojana 2 Seb Khane ke Fayde : अक्सर आपने लोगों या बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा, “An Apple a Day Keeps the Doctor away”। इस बात में काफी सच्चाई है, लेकिन आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि अगर आप 1 की जगह रोजाना 2 सेब खाते हैं, तो आपके शरीर में किस तरह के बदलाव नजर आएंगे? अगर नहीं, तो इस बारे में जरूर जान लें। जिस तरह 1 सेब खाने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। उसी तरह अगर आप 2 सेब खाते हैं, तो इससे भी आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना 2 सेब खाने से शरीर में क्या बदलाव नजर आते हैं?
दरअसल, मेनोपॉज के बाद की महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने एक साल तक रोजाना दो मीडियम आकार के सेब खाए, उनके एलडीएल (Bad Cholesterol) का स्तर 23% कम हो गया। कोलेस्ट्रॉल में यह कमी पेक्टिन के कारण होती है, जो एक शक्तिशाली फाइबर है जो कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावाकई फायदे हो सकते हैं, जैसे सेब ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इससे भूख को कंट्रोलकिया जा सकता है। इसके अलावा, कई अध्ययनों से पता चला है कि सेब खाने से वजन कम करने में प्रभावी रूप से मदद मिल सकती है।
नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो आपको बार-बार डॉक्टर के पास जाने से बचने में मदद मिल सकती है। वहीं, अगर आप रोजाना 2 सेब खाते हैं, तो यह आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, सेब खाने की संख्या उसके साइज और वजन पर भी निर्भर करता है। 1 दिन में आप 2 मध्ययम आकार के सेब का सेवन कर सकते हैं। लेकिन काफी अधिक मात्रा में सेब खाने से भी आपको कब्ज या फिर पाचन से जुड़ी अन्य शिकायतें हो सकती हैं।
किसी भी किस्म के सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसका छिलका खाना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके फायदे
कैंसर से लड़ने में असरदार - कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में सेब मददगार हो सकता है। दरअसल, सेब के छिलके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
फ्री रेडिकल्स से रखे सुरक्षित - सेब के छिलकों में पॉलीफेनॉल भी होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल - रोजाना फ्रेश सेब में पेक्टिन की मात्रा अधिक होती है, जो एक घुलनशील फाइबर है। यह आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है। हालांकि, अधिक पके सेबों में पेक्टिन का स्तर कम हो जाता है। रोजाना फ्रेश सेब खाना एक अच्छी आदत है जो स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देती है।