
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 6, 2023 5:21 PM IST
Is it harmful to add salt in curd: दही हमारी हेल्दी डाइट का हिस्सा होती है और छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी की डाइट में उचित मात्रा में दही शामिल करते रहने की सलाह दी जाती है। विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खास तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इन सभी पोषक तत्वों के अलावा दही में कुछ तरह के अच्छे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हालांकि, दही से मिलने वाले पोषक तत्वों का भरपूर फायदा उठाने के लिए उसका सेवन खास खाद्य पदार्थों के साथ किया जाता है। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन दही के साथ नहीं किया जाना चाहिए। ज्यादातर लोग दही में या तो चीनी या फिर नमक मिलाकर सेवन करते हैं। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि दही में नमक मिलाने से उसके अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि दही में नमक मिलाने से उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं और यहां तक कि इंटरनेट पर भी कुछ लोग इस बारे में बता रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जानना बहुत जरूरी है। नमक एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट की तरह काम करता है यह बात सच है और यही इसे दही में मिलाया जाए तो यह दही के अच्छे बैक्टीरिया को भी मार सकता है। लेकिन वह निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में दही में नमक मिला रह हैं।
दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को नमक सिर्फ तब ही क्षति पहुंचाता है, जब आप दही में बहुत ज्यादा मात्रा में नमक को मिलाते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी सी मात्रा में यानी एक कटोरी दही में एक ही चुटकी नमक मिला रहे हैं, तो यह दही के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इतना ही नहीं दही में एक चुटकी नमक मिलाने से कई फायदे भी होते हैं।
दही में एक चुटकी नमक डालकर खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं -
हालांकि, सिर्फ ऐसा नहीं है कि दही के साथ नमक खाना आपके फायदेमंद ही रहता है, इससे आपकी सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार जो लोग रोजाना दही में नमक मिलाकर खाते हैं उन्हें पित्त और कफ की समस्या हो सकती है। हालांकि, दूध में नमक मिलाना दही से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है।