रोज मखाना खाने से क्या फायदा होता है? जानें 1 दिन कितना खाएं मखाना

Eating makhana : मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज 1 मुट्ठी मखाना खा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना 1 मुट्ठी मखाना खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 9, 2025 12:48 PM IST

Makhana Benefits : मखाने में प्रोटीन से लेकर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ढेर सारे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त होता है। इसलिए कई लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। अगर आप रोजाना 1 मुट्ठी मखाना खाते हैं, तो इससे कई तरह के फायदे हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अगर रोजामा मखाना खाएं, तो यह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर डायबिटीज के जोखिम को कम करने में बेहद मददगार होते हैं। इसके अलावा, फाइबर से भरपूर होने की वजह से मखाना पाचन के लिए भी बेहतर होता है। इस आर्टिकल में हम आपको रोजाना मखाने खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी मखाने का सेवन शुरू कर देंगे।

रोजाना मखाना खाने से क्या फायदे होते हैं?

डायबिटीज को करे कंट्रोल

मखाने का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी काफी कारगर होता है। दरअसल, मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता। ऐसे में मखाने को खाने से डायबिटीज पेशेंट्स का शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। ऐसे में शुगर पेशेंट्स भी बिना चिंता किए मखानों का सेवन कर सकते हैं।

पाचन को बनाए बेहतर

मखाने को खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन को बेहतर बनाता है। इससे बॉडी डिटॉक्सीफाई भी होती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें मखाने खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पचाने में तो आसान होता ही है, साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

वजन कम करने में कारगर

मखाने में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे वेट लॉस करने के लिए बेहतरीन ऑप्शनबनाती है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से मखाने लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं। ऐसे में आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। आप मखाने को शाम के नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

मखाने में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। जिन लोगों को हड्डियों की कमजोरी की शिकायत होती है, उनके लिए मखाने का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। अगर बच्चे भी मखाने का सेवन करें, तो उनके विकास के लिए भी यह काफी अच्छा होता है।

मखाने का सेवन कैसे करें?

  • रोज़ाना एक मुट्ठी मखाने खाएं यानि आप 1 दिन में लगभग 20-30 ग्राम मखाना खा सकते हैं।
  • घी में भुने हुए मखाने ज्यादा फायदेमंद होंगे, साथ ही टेस्टी भी लगेंगे।
  • प्रोसेस्ड या पैक्ड रोस्टेड मखाने खाने से बचें
  • मखानों से आप खीर बनाकर भी खा सकते हैं।

Highlights

  • रोजाना 1 मुट्ठी मखाने का सेवन किया जा सकता है।
  • घी में भुने मखाने का सेवन करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।
  • मखाना खाने से आपके शरीर का अतिरिक्त वजन कम हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source