इंस्टेंट नूडल्स क्या आपकी भी है पहली पसंद तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Are instant noodles bad for health : नूडल्स खाना आपको भले ही टेस्टी लगता हो, लेकिन सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक होता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 13, 2025 9:54 AM IST

What are the disadvantages of noodles : नूडल्स भला किसे पसंद नहीं होते हैं। नूडल्स लोगों को इसलिए भी पसंद होते हैं, क्योंकि ये इंस्टेंट होते हैं जो बहुत जल्दी और बिना किसी अन्य झंझट के आराम से बन जाते हैं। जो लोग पीजी में रहते हैं या फिर घर से बाहर रहते हैं, ऑफिस जाते हैं उन सभी लोगों को इंस्टेंट नूडल्स बहुत कंफर्ट फूड लगता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि नूडल्स खाना आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। दऱअसल, नूडल्स में आर्टिफिशियल एडिटिव्स होते हैं, जो रेगुलर खाने पर नुकसानदायक हो सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इंस्टेंट नूडल्स को कभी-कभी खाने से आपकी हेल्थ खराब नहीं होती है, लेकिन रेगुलर सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि नूडल्स आपके पेट, एनर्जी और ओवर-ऑल हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

इंस्टेंट नूडल्स आपकी सेहत के लिए क्यों होते हैं नुकसानदायक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इंस्टेंट नूडल्स में जो प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं, वे आपकी हेल्थ को तुरंत प्रभावित करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, अब तो ब्रांड्स ने भी खुलकर लिखना शुरू कर दिया है कि उनके नूडल्स में किस तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। हालांकि, अगर आप थोड़ा ध्यान दें, तो आराम से समझ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उन प्रिजर्वेटिव्स के बारे में, जो नूड्ल्स में होते हैं और जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।

TBHQ

TBHQ या टर्शियरी ब्यूटाइलहाइड्रोक्विनोन एक सिंथेटिक प्रिजर्वेटिव है, जिसका इस्तेमाल पैकेज्ड या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की एक्सपायरी डेट बढ़ाने के लिए यानी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एक आर्टिफिशियल एंटीऑक्सीडेंट है जो फैट और ऑयल को ऑक्सिडाइज़ होने और टेस्ट खराब होने से रोकता है। इसलिए अगर आप बार-बार इसके इस्तेमाल से बने फूड्स को खाते हैं, तो इससे आपक सिस्टम बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

पॉलीस्टाइन कप

ज़्यादातर जो रेडी-टू-ईट कप नूडल्स में पॉलीस्टाइन कप का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक तरह का सिंथेटिक प्लास्टिक होता है। दरअसल, ऐसे नूडल्स को आप ऑफिस जाते-जाते भी खा सकते हैं। ये उन लोगों में ज्यादा पसंद किया जाता है, जिनके पास खाने का भी वक्त नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कप में गर्म पानी डालकर सीधे खाना आसान तो हो सकता है, लेकिन इससे माइक्रोप्लास्टिक का खतराहोता है, जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम होती हैं। दरअसल, जैसे ही आप गर्म पानी डालते हैं, माइक्रोप्लास्टिक आपके खाने में मिल सकते हैं। प्लास्टिक के ये तत्व शरीर में जाकर सूजन बढ़ाते हैं और समय के साथ आपके पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल फ्लेवर, रंग और MSG

बता दें कि इंस्टेंट नूडल्स में आर्टिफिशियल रंग, सिंथेटिक फ्लेवर और MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) भरपूर मात्रा में होता है। इस केमिकल से स्वाद बढ़ता है, जो आपको एडिक्टिव बना देता है। ऐसे में जब आप बार-बार इस तरह की चीजें खाने के आदी हो जाते हैं, तो इससे आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है।

Highlights

  • शरीर में सूजन बढ़ाती हैं नूडल्स
  • नूडल्स में होता है आर्टिफिशियल फ्लेवर्स
  • पेट से लेकर दिमाग पर असर डालती हैं आर्टिफिशियल नूडल्स
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source