30 दिनों तक कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? जानें शरीर में दिखने वाले बदलाव

Eating garlic at night benefits : सर्दियों के मौसम में लहसुन ने केवल आपके शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है। आइए आपको कच्चा लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 23, 2025 2:51 PM IST

Best time to eat raw garlic : लहसुन हर रसोई में होता है, जो सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाने में नहीं बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है। जी हां,दरअसल लहसुन मेंकई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो कई तरह से फायदेमंद होतेहैं। लहसुन न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि दिल और आंत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से 30 दिनों तक कच्चा लहसुन खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में काफी बदलाव नजर आता है। आइए जानते हैं  इस आर्टिकल में लगातार 30 दिनों तक कच्चा लहसुन के फायदों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप आज से ही लहसुन का सेवन करना शुरू कर देंगे।

30 दिनों तक कच्चा लहसुन खाने से क्या होगा?

इम्युनिटी बढ़ाता है लहसुन

लहसुन को खासकर सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म रहता है। वहीं, जिन लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, उनके लिए भी लहसुन रामबाण होता है। बता दें कि कच्चे लहसुन में एलिसिन नाम का यौगिक होता है, जो न सिर्फ इंन्फेक्शन्स से बचाव करता है, बल्कि इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। ऐसे में अगर आपकोेमौसम बदलते ही तुरंत सर्दी-खांसी हो जाती है, तो लहसुन का सेवन करना शुरू कर दें।

दिल की बीमारियों में फायदेमंद

आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारियां होने का जोखिम रहता है। ऐसे में आप लहसुन का सेवन कर इस तरह की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। दरअसल, लहसुन न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बल्कि धमनियों में प्लाक का निर्माण होने से भी रोकता है। अगर आप रोजाना तीन लहसुन की कलियों को कच्चा खाना शुरू कर दें, तो आपको बेहद फायदा मिलेगा।

आंत के लिए फायदेमंद

लहसुन का सेवन करने से आपका पाचन भी बहुत अच्छा रहता है। दऱअसल, कच्चे लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देकर गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में न सिर्फ आपका पाचन बेहतर होता है, बल्कि पेट और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहत है, क्योंकि आपने सुना ही होगा कि अगर पेट सही है, तो सब सही है।

दिमाग के लिए होता है फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप रोजाना लहसुन की तीन कच्ची कलियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके दिमाग को भी काफी फायदा मिलता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिमाग की सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं, साथ ही अल्जाइमर जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

डायबिटीज में भी कारगर है लहसुन

जिन लोगों को डायबिटीज या शुगर की समस्या होती है, उनके लिए भी कच्चा लहसुन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक भूखा रहने से शुगर बहुत जल्दी कम या फिर ज्यादा हो सकती है। ऐसे में स्टडीज में साबित हुआ है कि अगर लहसुन का सेवन किया जाए, तो लंबे समय तक भूखा रहने के बाद भी शुगर मेंटेन रहती है। ऐसे में आप रोजाना लहसुन की 3 कच्ची कलियों का सेवन कर सकते हैं।

Highlights

  • कच्चा लहसुन खाने से डायबिटीज की परेशानी कंट्रोल होती है।
  • ब्रेन को बूस्ट करने में कच्चा लहसुन फायदेमंद होता है।
  • पाचन को दुरुस्त करने में फायदेमंद होता है।