1 महीने तक खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है?

What happens if you drink fenugreek water on an empty stomach for 1 month: अगर आप खाली पेट मेथी का पानी पीने 1 महीने तक पीते है, तो इससे क्या-क्या बदलाव हो सकते है?

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 29, 2025 10:53 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

Methi ka Pani Peene ke Fayde : मेथी के दानों को भारतीय रसोई में मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। मेथी सिर्फ किचन में मौजूद एक मसाला नहीं है बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधि है। अगर इसे सही तरीके से और नियमित रूप से पिया जाए, खासकर सुबह खाली पेट, तो यह शरीर के कई सिस्टम को अंदर से मजबूत बनाती है।

आजकल लोग डिटॉक्स, वजन घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए मेथी का पानी पीने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते है 1 महीने कर रोजाना मेथी का पानी पिया जाए, तो शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते है? आइए जानते है इसके बारे में डाइटिशियन प्रांजल कुमत से।

मेथी का पानी क्या है?

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है। सुबह मेथी के पानी छानकर खाली पेट पिया जाता है। इसे मेथी का पानी कहते है। मेथी के पानी में घुलनशील फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, मैंगनीज, कॉपर और एंटी-फंगल कपाउड पाए जाते है। ये सभी तत्व शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने और संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।

1 महीने तक मेथी का पानी पीने के फायदे

- 1 महीने तक खाली पेट रोजाना मेथी का पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। मेथी के पानी मे घुलनशील फाइबर होते है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। खाली पेट मेथी का पानी पीने से पेट मे दर्द, गैस, एसिडिटी और मल त्याग की प्रक्रिया आसान होती है। जैसे ही आप मेथी के पानी पीना शुरू करते है, धीरे-धीरे पाचन सुधरने लगता है, और एक महीने में पेट हल्का और साफ महसूस होने लगता है।

- मेथी के दानों में मौजूद एसिडिक फाइबर और अमीनो एसिड इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते है। डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि सुबह का फास्टिंग शुगर और दिनभर का पोस्ट-प्रांडियल शुगर दोनो ही कट्रोल में रहते है।

- मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म तेज करता है और भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखता है। लगातार 1 महीने तक मेथी का पानी पीने से खाने की क्रेविंग कम होती है। ये पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है। जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

- आयुर्वेद के अनुसार मेथी "स्त्री-स्वास्थ्य की मित्र" है। प्राजल कुमत का कहना है कि महिलाएं खाली पेट मेथी का पानी पिए तो इससे PCOD, अनियमित पीरियड, हार्मोनल इम्बैलेंस, पिंपल्स, पेट सूजन की समस्या कम होती है। मेथी के फाइटोएस्ट्रोजन तत्व महिलाओं में हार्मोन संतुलित करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source