1 महीने शराब न पीने से शरीर के अंदर कौन-कौन से बदलाव होते हैं?

जब आप शराब से 1 महीने के लिए दूरी बना लेते हैं तो आपके शरीर और दिमाग पर कई अद्भुत प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 11, 2023 7:50 PM IST

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकांश देशों में शराब पीना बहुत ही आम बात है। कुछ वैज्ञानिक दावा करते हैं कि शराब को मॉडरेशन में लेने पर शरीर पर इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं लेकिन जब आप अल्कोहल अधिक मात्रा में और बार-बार सेवन करते हैं तो शरीर और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। शराब पीने के फायदे और नुकसान क्या है, आज हम इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करेंगे बल्कि आपको बताएंगे की अगर एक महीने शराब का सेवन न किया जाए तो इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है?

शराब छोड़ने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन

शराब छोड़ने पर सबसे पहले बॉडी का डिटॉक्सिफिकेशन शुरू हो जाता है, यानी शरीर की गंदगी साफ होने लगती है। दरअसल शराब को Metabolizing की जिम्मेदारी लिवर की होती है ऐसे में जब आप शराब पीना रोक देते हैं तो लिवर को ब्रेक मिल जाता है जिसके कारण लिवर शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल देता है।

अच्छी नींद

जब आप 1 महीने के लिए शराब का सेवन रोक देते हैं तो आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होने लगता है इसे आप 1 सप्ताह के अंदर ही अनुभव कर सकते हैं। दरअसल, शराब हमारी स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है। यही वजह है कि लंबे समय तक शराब पीने के कारण लोग अनिद्रा, तनाव और अवसाद के शिकार हो जाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

जैसे-जैसे बॉडी डिटॉक्स होती है और नींद में सुधार होता है वैसे-वैसे मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। दरअसल, सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर शराब के अवसाद ग्रस्त प्रभाव से उदासी और चिंता की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि जब कोई व्यक्ति शराब को छोड़ता है तो उसके मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है।

शारीरिक वजन में महत्वपूर्ण बदलाव

शराब छोड़ने के कुछ ही हफ्तों बाद शरीर पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है खासकर वजन बढ़ना रुक जाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या भी कम हो जाती है। जिसके चलते व्यक्ति का वजन कम होने लगता है और शरीर का रूखापन भी कम होने लगता है। त्वचा पर निखार आने लगता है।

लिवर फंक्शन में भी सुधार होता है

हमारा लिवर डिटॉक्सिफिकेशन मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों के भंडारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शराब से दूरी बनाने पर लिवर में सूजन और वसा का संचय कम होने लगता है जिसके कारण लिवर की कार्य प्रणाली में भी सुधार होने लगता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source