What happens if we eat cardamom in an empty stomach : भारतीय रसोई मसालों का भंडार होती है। भारतीय मसाले सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते है, बल्कि बीमारियों से भी बचाते है। रसोई में मौजूद एक ऐसा ही मसाला है छोटी सी इलायची। हरी इलाचयी (Hari Elaichi) न सिर्फ खाने की खुशबू में चार चांद लगाती है, बल्कि कई बीमारियों का रामबाण इलाज भी है। डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि 7 दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट इलायची खाई जाए, तो ये कई बीमारियों को (Hari Elaichi Chabane ke Fayde) दूर रख सकती है।
खाली पेट हरी इलायची खाने के फायदे - Khali Pet Hari Elaichi Chabane ke Fayde
डॉ. विनोद शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि 7 दिनों तक खाली पेट हरी इलायची खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सुबह खाली पेट इलायची खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह डाइजेशन बूस्ट करती है। हरी इलाचयी में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट की गैस, अपच, भारीपन और चिड़चिड़ापन कम करते हैं। अगर आपको रोज सुबह पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या रहती है तो 7 दिन इलायची खाना काफी राहत दे सकता है।
इलायची को नेचुरल फैट-बर्नर माना जाता है। 7 दिन सुबह खाली पेट इलायची खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम मजबूत बनता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इलायची शरीर में पानी की सूजन (water retention) कम करती है। जिससे वजन तेजी से कम होता है।
इलायची में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। खाली पेट इलायची चबाने से मुंह की बदबू खत्म होती है और ये सांसों को ताजा करती है। इलायची के पोषक तत्व कैविटी हटाकर दांतों को मजबूत बनाते हैं।
अगर आप हल्की-फुल्की शुगर की समस्या झेलते हैं, तो इलायची आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खाली पेट इलायची खाने से शरीर का ग्लूकोज कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। लेकिन ध्यान रहे कि डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट इलाचयी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
7 दिनों तक रोज सुबह 1 इलायची खाने से दिल मजबूत बनता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की रक्त धमनियों को साफ रखते हैं। इलाचयी के पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फ्लेयोर का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इलायची की खुशबू दिमाग को शांत करती है। यह डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे फील गुड हार्मोन को बढ़ाती है। जिन लोगों को अक्सर मानसिक तनाव रहता है, अगर वो सुबह खाली पेट इलायची खाएं, तो दिनभर तनाव और चिड़चिड़ापन कम रहता है। ये मसाला मूड क्वालिटी को भी सुधारता है।
त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगाने में भी हरी इलायची फायदेमंद होती है। इसके डिटॉक्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करके, पिंपल्स और एक्ने मार्क्स को कम करते हैं। 7 दिनों तक खाली पेट इलायची खाने से स्किन टोन में सुधार आता है और ये नैचुरल ग्लो देता है।
डॉक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि इलायची एक छोटा सा मसाला है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। सिर्फ 7 दिनों तक सुबह खाली पेट 1 से 2 इलायची खाने से पाचन बेहतर होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, स्किन ग्लो करती है, सांस की बदबू दूर होती है, तनाव घटता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। अगर आप इनमें कोई भी समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.