
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 5, 2026 8:33 AM IST
drinking milk during period
Benefits of Turmeric milk during periods : पीरियड्स हर महिला के जीवन की एक आम चक्र है, जो हर महीने होता ही है। इन दिनों का अनुभव हर महिला के लिए अलग होता है। दरअसल, किसी महिला को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होता है, तो कुछ को पीठ में दर्द होता है। वहीं, फूड क्रेविंग्स भी हर महिला की अलग-अलग होती है। ऐसे में हर महिला को पीरियड्स के दौरान ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों, साथ ही जो फूड क्रेविंग्स को कंट्रोल करे, दर्द से निजात दिलाएं और जो मूड स्विंग्स को कंट्रोल करे। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पीरियड्स में एक महिला को रोज एक कप दूध जरूर पीना चाहिए। यह बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको पीरियड्स में दूध पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।
यह तो सभी जानते हैं कि दूध सभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से बहुत ज्यादा ब्लड निकल जाता है। कुछ महिलाओं को बहुत हैवी ब्लीडिंग होती है, जिससे उन्हें कमजोरी, थकान, सिरदर्द और चक्कर भी महसूस हो सकते हैं। ऐसे में अगर महिलाएं रोज एक गिलास दूध का सेवन करती हैं, तो इससे न सिर्फ कमजोरी दूर होती है, बल्कि मांसपेशियों की कार्यशक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा, दूध विटामिन-डी, प्रोटीन और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद होता है।
सामान्य रूप से बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं, जब बात पीरियड्स के दिनों की आती है, तो यह बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर बॉडी हाईड्रेटेट नहीं रहती है, तो इससे मतली, चक्कर आना, भूख न लगना, ब्लोटिंग और सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर महिलाएं रोज एक गिलास दूध पीती हैं, तो इससे इन सभी समस्याओं से तो राहत मिलती ही है, साथ ही वॉटर रिटेंशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
पीरियड्स के दिनों में हर महिला को मूड स्विंग्स झेलने ही पड़ते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं इन दिनों में बहुत चिड़चिड़ी महसूसकरती हैं। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के दिनों में रोज दूध पीती हैं, तो मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। न सिर्फ पीरियड्स के दौरान, बल्कि हर दिन दूध पीना जरूरी होता है, इससे हमेशा मूड सही बना रहता है, साथ ही सेहत में भी सुधार होता है।
वैसे तो अगर आप दूध को सिंपल तरीके से पीते हैं, तो भी यह बहुत लाभकारी होता है, लेकिन अगर हल्दी के साथ मिलाकर पिया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, हल्दी वाला दूध दर्द को तो दूर करता ही है, साथ पीरियड्स की अन्य समस्याएं और अंदरूनी सूजन भी कम होती है।
कुछ महिलाओं को दूध से एलर्जी होती है या उन्हें दूध पचता नहीं है, तो ऐसी महिलाएं दूध का सेवन न करे। दरअसल, दूध में एराकिडोनिक एसिड होता है, जो पीरियड्स के दिनों में पेट की सूजन को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर किसी को दूध सूट नहीं करता है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।