सर्दियों में नारियल पानी पीने से क्या होता है? जानें शरीर में दिखने वाले बदलाव

Can we drink coconut water in winter : कुछ लोग सर्दियों के मौसम में नारियल पानी पीना छोड़ देते हैं। आइए आपको सर्दी में भी नारियल पानी पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 21, 2026 6:09 PM IST

Coconut water in winter : नारियल पानी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। यह बॉडी को हाईड्रेट रखता है। हालांकि, सर्दियों में बहुत से लोग नारियल पानी पीना छोड़ देते हैं, यह सोचकर कि इसके नेचुरल कूलिंग इफ़ेक्ट से ठंड लग सकती है और सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह एक गलतफहमी है, जिसकी वजह से ठंड के मौसम में लोगों को डिहाईड्रेशन की समस्या हो जाती है, क्योंकि बॉडी को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। दरअसल, सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से पानी नहीं पिया जाता और डिहाइड्रेशन हो जाता है, जो मेटाबॉलिज़्म, एनर्जी लेवल और ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। खैर, यहां हम आपको सर्दियों के मौसम में नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।ट

सर्दियो में नारियल पानी पीने से क्या होता है?

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और नेचुरल हाइड्रेशन देता है, जिससे यह प्यास कम लगने पर भी शरीर को हाइड्रेट रखता है। डॉक्टर्स का मानना है कि सर्दियों में भी नारियल पानी पीना अच्छा होता है। इससे निम्न फायदे मिलते हैं-

हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज़्म

सर्दियों की सूखी हवा, खासकर हीटिंग वाले कमरों में आपके गले और नाक के रास्ते को ड्राई कर सकती है। ऐसे में नारियल पानी नेचुरल हाइड्रेशन देता है, मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करता है और तापमान गिरने पर भी एनर्जी लेवल को स्थिर बनाए रखता है।

स्किन को रखे हाईड्रेट, बनाए ग्लोइंग

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि नारियल पानी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने और अंदर से बाहर तक हेल्दी ग्लो को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप सर्दियों में अपनी स्किन को बेहतर और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन शुरू कर दें।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि सर्दियों में अक्सर कुछ न कुछ नमकीन खाने की इच्छा होती रहती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम सोडियम के सेवन को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे हेल्दी ब्लड प्रेशर और ओवरऑल दिल की सेहत बनी रहती है।

सर्दियों में आलस्य को दूर करे

सर्दियों में अगर आपको सुस्ती महसूस होती है या कहें कि किसी भी काम को करने के लिए एनर्जी नहीं होती है, तो नारियल पानी का सेवन करें। इसमें मौजूद नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स और कार्बोहाइड्रेट एक अच्छे एनर्जी सोर्स के रूप में काम करते हैं, जो ठंड के मौसम में होनी वाली सुस्ती से लड़ने में मदद करते हैं और आपको ठंडे महीनों में एक्टिव रखते हैं।

सर्दियों में नारियल पानी पीने का तरीका

नारियल पानी को सर्दियों में फ्रिज में रखकर न पिएं, बल्कि कमरे के तापमान पर पिएं। इससे शरीर को झटका लगने से बचता है और यह पाचन तंत्र के लिए भी हल्का रहता है। नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह या वर्कआउट के बाद है, जब सूरज निकला हो।

Highilghts

  • सर्दियों में नारियल पानी पीने से स्वास्थ्य को काफी लाभ होते हैं।
  • नारियल पानी आपके आलसपन को दूर करता है।
  • सर्दियों में नारियल पानी कमरे के तापमान पर ही पिएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source