
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 4, 2021 5:11 PM IST
Image credits by: आज हम आपको उन नुकसानों के बारे में बता रहे हैं जो प्रोटीन की कमी के कारण होते हैं।
How Protein Important For Us: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। शरीर के तमाम अंगों को अपना काम करने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन कई लोगों को ये गलतफहमी होती है कि प्रोटीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ता है। ये फिर एक मिथ है। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगे तो कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए रोज की डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को उसकी दिनचर्या के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आप सिंपल 9-5 जॉब करते हैं या एक होममेकर हैं तो आपको उन लोगों की तुलना में कम प्रोटीन की जरूरत होगी जो जिम जाते हैं या हैवी वर्कआउट करते हैं। क्योंकि मेहनत का काम करने के बाद काफी कैलोरी बर्न हो जाती है जिस कारण शरीर में एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। शरीर को फिर से ऊर्जावान बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न ले तो क्या होगा? आज हम आपको उन नुकसानों के बारे में बता रहे हैं जो प्रोटीन की कमी के कारण होते हैं।
क्या आप उन लोगों में से एक हैं जो दिनभर काफी मेहनत का काम करते हैं और वर्कआउट भी करते हैं लेकिन इसके बावजूद वजन कम नहीं होता है? अगर हां, तो इसका एक कारण शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकता है। जब आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं तो आपकी बॉडी मसल्स को रिपेयर नहीं कर पाती है। ऐसी स्थिति में आपकी बॉडी की हार्ड मसल्स टूटने लगती हैं और शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है।
जिन लोगों को अक्सर मूड खराब होने या चिड़चिड़ाहट होने की दिक्कत होती है उनके शरीर में भी प्रोटीन की कमी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन हॉर्मोन्स को बैलेंस करने के लिए जिम्मेदार होता है। जैसे कि सेरोटोनिनएक ऐसा हॉर्मोन है जो व्यक्ति को सुरक्षित और खुश महसूस कराता है। इसलिए प्रोटीन की कमी किसी के मूड में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है।
जब कोई व्यक्ति सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करता है तो शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है। हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम का बहुत बड़ा रोल होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हड्डियों के विकास के लिए प्रोटीन का अहम रोल होता है। विटामिन डी और कैल्शियम की तरह ही डाइट्री प्रोटीन भी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में प्रोटीन बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.