Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में रोजाना 1-2 केले खाने से क्या होता है?

What Happens if i eat banana in winter : सर्दियों में 1-2 केले रोजाना खा लिए जाए, तो इससे शरीर में कई प्रकार के बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में केले खाने के फायदे -नुकसान (Sardiyo mein Kele Khane ke Fayde Nuksaan) के बारे में।

सर्दियों में रोजाना 1-2 केले खाने से क्या होता है?

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 17, 2025 6:51 PM IST

Benefits of Eating Banana in winter: सर्दियों में आप रोजाना सिर्फ 1 से 2 केले खाते हैं, तो ये सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है। केले में कार्बोहाइड्रेट (Natural Energy), पोटेशियम, विटामिन C, हाई फाइबर और नेचुरल शुगर पाई जाती है। सर्दियों में केला खाने से शरीर गर्म होता है। केला सर्दियों में होने वाली मानसिक थकान और डिप्रेशन को भी दूर रखता है।

सर्दियों में रोजाना 1-2 केले खाने के फायदे- Benefits of Eating Banana

  1. सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहना, बार-बार ठंड लगना आम बात मानी जाती है। रोजाना 1-2 केले खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है। ये मसल्स को गर्माहट देकर शरीर को गर्माहट महसूस करता है।
  2. सर्दियों में सर्दी-खांसी, वायरल और इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये परेशानी इम्यूनिटी की कमजोरी की वजह से होती है। केला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। केले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाता है।
  3. ठंड के मौसम में अक्सर पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। केला पाचन से जुड़ी परेशानी को भी दूर करता है। केले में डाइटरी फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और मल को मुलायम बनाकर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। सर्दियों में आप रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 केले खाते हैं तो पाचन से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।
  4. सर्दियों में अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भी केला आपकी मदद कर सकता है। केले में हाई कैलोरी होती है जो मसल्स मास को बढ़ाती है। सर्दियों में नाश्ते में केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।
  5. ठंड में घुटनों के दर्द, मसल्स स्ट्रेन को घटाने में भी केला फायदेमंद है। केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को अंदर से मजबूती देता है। जब मांसपेशियां अंदर से मजबूत बनती है, तो क्रैम्प्स और घुटनों के दर्द की समस्या घटती है। जिन लोगों को सर्दियों में अक्सर घुटनों में दर्द की परेशानी रहती है, उन्हें केले को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
  6. सर्द हवाओं के कारण सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक की संभावना को घटाने में भी केला मददगार है। केला ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इससे हार्ट की धड़कन संतुलित होती है और हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  7. सर्दियों में Seasonal Depression आम है। केले में मौजूद विटामिन B6 मूड को बेहतर बनाते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सर्दियों में केला खाने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और डिप्रेशन से निजात मिलती है।

सर्दियों में केला खाने के नुकसान- Side Effects of Banana

आयुर्वेद के अनुसार, केले की तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में अगर ज्यादा मात्रा में केला खाया जाता है, तो इससे सर्दी, खांसी, श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी हो सकती है। विशेषकर सर्दियों में रात को केला खाया जाए तो इससे बलगम का भारीपन बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही सर्दी-खांसी की परेशानी है, उन्हें केले का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सर्दियों में केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।
  • केले में हाई फाइबर होता है जो पाचन को ठीक करता है।
  • केला डिप्रेशन को भी दूर करने में सहायक है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News