सर्दियों में रोजाना पिएं इलायची की चाय, मुंह की बदबू से लेकर सूजन की परेशानी होगी कम

Benefits of cardamom Tea : सर्दियों के मौसम में अगर आप इलायची की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं हेल्दी भी होती है। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 5, 2026 1:33 PM IST

Cardamom tea recipe : इलायची दिखने में भले ही बहुत छोटी सी होती है, लेकिन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। इलायची को वैसे तो एक माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है या फिर चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है, लेकिन यह औषधीय रूप में भी काफी काम आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो सर्दियों के मौसम में इलायची की चाय आपको सर्दी से लड़ने, सांस की बदबू को रोकने और वज़न कम करने में मदद कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको सर्दी के मौसम में इलायची से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रोजाना इलायची की चाय पीने से क्या होगा?

इम्यूनिटी बेहतर करे

अगर आप सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी, गले की खराश की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ये सभी समस्याएं कमजोर इम्यूनिटी की वजह से होती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप इलायची की चाय का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इस चाय में मौजूद विटामिन, मिनरल और डाइटरी फ़ाइबर इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं।

सूजन की परेशानी होगी कम

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह सूजन कम करने में मदद कर सकती है। वहीं, जिन लोगों को सेल डैमेज होने की समस्या रहती है, उनके लिए भी इलायची की चाय फायदेमंद होती है।

वजन कम करने में मददगार

इलायची की चाय हेल्दी वज़न को बनाए रखने में भी मदद करती है। इलायची पाउडर के सेवन से ज़्यादा फैट वाली डाइट के दौरान फैट को जमा होने से रोकने में मदद मिलती है। ऐसे में अग आपको अपना वजन मेंटेन रखना है, तो आप इलायची की चाय का सेवन कर सकते हैं।

मुंह की बदबू को खत्म करें

मुंह में बदबूहोना वैसे तो आम बात होती है, लेकिन दूसरे लोगों के सामने यह शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। ऐसे में आप इलायची का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह अपनी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ की वजह से सासों की बदबू को भी रोकती है। यह प्लाक जमने और कैरीज़ बनने से भी रोकती है।

इलायची की चाय पीने के कुछ अन्य फायदे

इलायची के अर्क से कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और लिवर एंजाइम का बढ़ा हुआ लेवल भी कम हो सकता है। इसके अलावा, यह लिवर के वज़न और फैलाव को रोककर फैटी लिवर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं इलायची की चाय

इलायची की चाय बनाने के लिए एक पैन में दूध और पानी को उबाल लें। फिर इसमें लौंग, दालचीनी, ताज़ा अदरक, इलायची और काली मिर्च डालें। जब पानी हल्का उबलने लगे, तो इसमें काली चाय की पत्ती डालें। आंच को मीडियम-धीमा कर दें, पैन को ढक दें और मिक्सचर को कुछ देर तक उबलने दें। इसमें मिठास के लिए आप ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, चीनी और दूसरे स्वीटनर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन ब्राउन शुगर मसालेदार फ्लेवर के साथ अच्छे लगते हैं। 2 मिनट धीमी आंच पर चाय को पकाने के बाद उतार लें और गर्मा-गर्म सर्व करें।

Highlights

  • मुंह की बदबू को कम करने के लिए इलायची की चाय पिएं।
  • इलायची की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
  • किडनी को डिटॉक्स करने के लिए इलायची फायदेमंद होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source