
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 14, 2019 6:28 PM IST
गर्म पानी पीने के लाभ। © Shutterstock
सुबह के समय खाली पेट यदि आप ठंडा पानी पीते हैं, तो इसकी बजाय हल्का गर्म या गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर में एकत्रित नुकसानदायक तत्व के साथ वसा भी शरीर से बाहर निकल जाता है। हल्का गर्म पानी पीने से वजन भी कम होता है। अगर व्यक्ति नियमित रूप से गुनगुना पानी पिए तो वजन बढ़ने की समस्या काफी कम होगी। जानें, कैसे गुनगुना पानी आपके सेहत को पहुंचाता है लाभ...
ये भी पढ़ें: गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पिएं और फिर देखें सेहत पर इसका कमाल
आप जितना अधिक पानी पिएंगे शरीर उतना ही अधिक हाइड्रेटेड रहता है। शरीर की प्रत्येक कोशिका को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने के लिए पानी की जरूरत होती है। दिन भर ठंडे पानी पीने के साथ अगर सुबह रोजाना हल्का गर्म पानी पिया जाए तो शरीर से अपशिष्ट पदार्थ दूर होंगे। शरीर में मौजूद वसा ऊर्जा में तब्दील होगी।
गर्म पानी शरीर में मौजूद जमा वसा को ब्रेकडाउन कर वजन घटाने में मदद करता है। सही ढंग से हाइड्रेटेड शरीर मसल्स और शरीर के अन्य अंगों को तेजी से काम करने में मदद करता है। ऐसा होने से शरीर की मेटाबोलिक गतिविधि तेज हो जाती है जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है। एक सामान्य शरीर को रोजाना खाना खाने से पहले 15 मिनट पहले पानी जरुर पीना चाहिए। ऐसा करने से आदमी के ज्यादा खाने की संभावना ना के बराबर हो जाती है और व्यक्ति शरीर में अनावश्यक वसा जमा नहीं कर पाता है।
सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, होंगे ये 6 फायदे
नियमित रूप से हल्का गर्म पानी पीने से बालों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। बालों की प्राकृतिक चमक वापस आती है। बालों के जड़ के सक्रिय होने से बालों का विकास भी तेजी से होता है।
एक शोध के अनुसार, अगर खाना खाने के बाद व्यक्ति ठंडा पानी पीता है तो पेट में मौजूद तेल ठंडा होकर कठोर हो सकता है, जिससे आंतों में अत्यधिक वसा जमा हो सकती है। ऐसा होना पाचन तंत्र के लिहाज से हानिकारक हो सकता है। वही अगर व्यक्ति खाना खाने के बाद ठन्डे पानी की जगह गर्म पानी का सेवन करे तो पेट में वसा जमा होने की समस्या दूर हो सकती है।