
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : December 1, 2025 3:06 PM IST
Medically Verified By: Dr. Rohit Sane
Roj 2 Ande Khane Se Kya Hota Hai: आप में से कुछ लोग ऐसे होंगे जो सुबह नाश्ते में अंडा खाते हैं और कुछ लोग नहीं। इसके दो कारण हो सकते हैं, पहला तो यह कि या तो उन्हें अंडा खाने के फायदे न पता हो और दूसरा यह कि क्या पता वह वेजिटेरियन हों। खैर अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं, तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही ज्यादा खास है। अंडे में प्रोटीन विटामिन ए, बी 12, डी, ई, और फास्फोरस, सेलेनियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, और आयोडीन जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसले अलावा यह हमारी सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है।
जी हां, आज हम आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने के बताए रोजाना 2 अंडे खाने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। जिस तरह उन्होंने बच्चे व बूढ़े सब के लिए अंडे खाने के फायदे बताएं, आप इन फायदों को जानकर आज से ही खुद व अपने परिवार वालों को अंडा खिलाना शुरू कर देंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए हम सभी डॉक्टर के बताए इन फायदों के बारे में जानते हैं।
डॉक्टर ने बताया कि अंडे में बेस्ट क्वालिटी का प्रोटीनपाया जाता है, जो मसल्स और कनेक्टिव टिशू को एसेंशियल अमीनो एसिड देते हैं। यानी कि रिकवरी और स्ट्रेंथ दोनों बैटर हो जाती है। इसलिए अगर आपके घर में कोई ऐसा है जो शरीर से कमजोरी फील कर रहा है तो उन्हें आज से ही रोज 2 अंडे खिलाना व खाना शुरु कर दें।
रोज 2 अंडे खाने से आपकी आंखें भी प्रोटेक्ट रहती हैं। यानी कि अगर आप अंडे खाते हैं तो मैक्यूलर डिजनरेशन या कैट्रेक्ट जैसी का रिस्क कम हो जाता है। आजकल स्कूल, कॉलेज व ऑफिस जाते हर व्यक्ति स्क्रीन पर काम करना बहुत जरूरी हो गया है लेकिन अगर आप रोजाना 2 अंडे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।
आजकल फोन में घुसे बच्चों का दिमाग भी डिब्बे में सीमित होकर रह गया है। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का दिमाग हमेशा तेज रहे। ऐसे में क्योंकि अंडे में कोलेन होता है, जो ब्रेन को शार्परखता है तो बच्चों को आप रोजाना 2 अंडे उबालकर खिला सकते हैं। साथ ही यह जंक फूड खाने से बच्चों का लिवर भी खराब हो सकता है, लेकिन अंडे फैटी लिवर होने से बचाता है।
कई लोग अंडा इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अंडा खाने से उनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा, लेकिन ये आधी जानकारी है। डॉक्टर रोहित साने ने बताया कि अंडा खाने से बैड नहीं गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। तो अब आप भी इस भ्रम को दिमाग से निकालें और सभी को अंडा खिलाएं।
View this post on Instagram
इसके अलावा अगर आप रोज 2 अंडे खाते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोलरखता है, क्रेविंग्स को कम करता है और दिनभर एनर्जी भी देता है। तो कुल मिलाकर अंडे आपको हर तरह से फायदा ही फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए रोज 2 अंडे खाएं और खुद को व अपने परिवार को स्वस्थ रखें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
एक में पुराना 2006 का अध्ययन 5 सप्ताह तक प्रतिदिन 1 अंडा खाने से वृद्ध वयस्कों के रक्त में ल्यूटिन का स्तर 26% और ज़ेक्सैंथिन का स्तर 38% बढ़ गया।
रोजाना एक अंडा खाने से मसल्स का विकास होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।
उबला हुआ अंडा खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे मांसपेशियों का निर्माण, वजन नियंत्रण में मदद, हृदय स्वास्थ्य में सुधार।
बादाम, दूध, दही, अंडा, पनीर, मछली, साबुत अनाज, आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।