सुबह खाली पेट खा लें ये 5 फल, कब्ज होगी दूर, स्किन से जुड़ी परेशानी भी हो जाएगी गायब
सुबह खाली पेट खा लें ये 5 फल, कब्ज होगी दूर, स्किन से जुड़ी परेशानी भी हो जाएगी गायब
Subh Khali Pet Kaun se Fal khane chaiye: सुबह खाली पेट अगर सही फल खाए जाए तो इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में-
Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 27, 2026 12:51 PM IST
What fruits can be eaten on an empty stomach : डाइटिशियन प्रांजल कुमत बताती हैं कि सुबह का समय शरीर को पोषण देने और दिनभर के लिए एनर्जी को जुटाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। रातभर की लंबी फास्टिंग के बाद हमारा शरीर सुबह ऐसे फूड्स की मांग करता है, जो न सिर्फ आसानी से पच जाए, बल्कि ढेर सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर हों। ऐसे में सुबह खाली पेट फल खाना एक बेहतरीन आदत होती है। सेब, केला, नाशपाती, कीवी जैसे तमाम फलों में नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
1. पपीता (Papaya)
सुबह खाली पेट खाने के लिए पपीता सबसे अच्छा फल होता है। पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव के अनुसार, सुबह खाली पेट 1 कटोरी पपीता खाने से साफ पेट साफ रहता है।
पपीता का फाइबर आंतों में जमा मल को नीचे की ओर धकेलता है। इससे सुबह मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इससे कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलती है। पपीता पेट साफ करने में मदद करता है।
जब पेट साफ रहता है, तो विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रोजाना खाली पेट 1 कटोरी पपीता खाने से त्वचा से जुड़े पिंपल्स, एक्ने की परेशानी भी कम होती है।
2. सेब (Apple)
An apple a day keeps the doctor away कहावत यूं ही नहीं बनी। सेब में घुलनशील फाइबर (पेक्टिन) होता है जो पेट और दिल दोनों के लिए फायदेमंद है।
सुबह खाली पेट सेब खाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। सेब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है।
डाइटिशियन बताती हैं कि सुबह खाली पेट सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।
3. कीवी और संतरा (Kiwi and Orange)
कीवी और संतरा विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जिन लोगों को त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानी है उन्हें सुबह खाली पेट कीवी और संतरा खाने की सलाह दी जाती है।
खाली पेट कीवी और संतरा खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। दोनों ही फलों का विटामिन सी स्किन सेल्स को रिपेयर करके त्वचा से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
हार्वर्ड हेल्थ पर छपी रिपोर्ट बताती है कि कीवी और संतरा खाने से त्वचा के दाग-धब्बे, एक्ने मार्क्स, पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
4. केला (Banana)
केला सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि अपने आप में एक सुपरफूड है। केले में प्राकृतिक शुगर, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
इससे सुबह- सुबह शरीर एक्टिव महसूस करने लगता है और आपको अपने काम तेजी से निपटाने में मदद मिलती है। केले का फाइबर एसिडिटी कम करके पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है, वो अगर सुबह खाली पेट केला खाएं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
अनार खून बढ़ाने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। डाइटिशियन बताती हैं कि सुबह खाली पेट अनार खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। अनार के पोषक तत्व शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर करता है। सुबह खाली पेट 1 कटोरी खाने से त्वचा की रंगत निखरती है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
Highlights
सुबह खाली पेट फल खाना फायदेमंद होता है।
खाली पेट पपीता खाने से पेट साफ रहता है।
सुबह खाली पेट अनार खाने से खून बढ़ता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.