
Also Read
Foods to eat and avoid with vitiligo : विटिलिगो एक ऑटो-इम्यून डिजीज है, जिसमें हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर ही अटैक करने लग जाती है। इसकी वजह से स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। लोगों में विटिलिगो डिजीज के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे (world vitiligo day 2024) मनाया जाता है। इसे पहली बार 25 जून 2011 में येन वेली ने शुरू किया था। विटिलिगो का पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है। हालांकि, बचाव और कुछ दवाओं की मदद से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है।
विटिलिगो से पीड़ित मरीजों को अपने डाइट पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि विटिलिगो के इलाज के लिए किसी खास आहार की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ जैसे कि नट्स, बीज और तैलीय मछली खाना फायदेमंद हो सकता है। यानि आप आहार के माध्यम से विटिलिगो का पूरी तरह से इलाज नहीं कर सकते हैं, बल्कि इसके लक्षणों में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं विटिलिगो में किस तरह के आहार का सेवन करना चाहिए। इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए विस्तार से जानते हैं-
हमारे शरीर को लगभग सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, कुछ पोषक तत्वों की मदद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। विटिलिगो के लक्षणों में सुधार के लिए आप एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी को बेहतर करने में असरदार होता है। साथ ही सूजन भी कम की जा सकती है।
एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक होते हैं, जो हमारे शरीर में ऑक्सीकरण को सीमित करते हैं। ऑक्सीकरण एक रासायनिक प्रतिक्रिया जो शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ सेलुलर डैमेज को रोकता है और सूजन को भी कम कर सकता है।
फल जैसे रसभरी, संतरा, मौसमी और स्ट्रॉबेरी , सब्जियां- पालक, गोभी इत्यादि में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है इसके अलावा नट्स और बीज, साबुत अनाज, काली मिर्च, हल्दी इत्यादि एंटीऑक्सीडेंट्स के अच्छे सोर्स माने जाते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड एक प्रकार का पॉलीअनसेचुरेटेड फैट है। शरीर इसका इस्तेमाल करके ब्लड के थक्के जमने, धमनी के कार्य और सूजन को नियंत्रित करने के लिए हार्मोन बनाने में मदद करता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है।ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों में ऑयली फिश और शेलफिश हैं। इसके अलावा नट्स, खास तौर पर अखरोट, बीज, जैसे कि चिया बीज, अलसी के बीज इत्यादि भी ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे सोर्स माने जाते हैं।
विटिलिगो में हमें ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की जरूरत होती है, जो शरीर की सूजन बढ़ा सकती है, जैसे-