
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : February 6, 2021 6:15 PM IST
लिवर में सूजन या फैटी लिवर में अत्यधिक परहेज करने की आवश्यकता होती है।
लिवर में सूजन होना लिवर की एक गंभीर समस्या है। ये एल्कोहॉलिक या नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग का कारण होता है। इन रोगों में हमारे लिवर पर वसा का कम या अधिक जमाव होने लगता है, जिसके कारण लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में कई बार लिवर फेल्योर की संभावना बढ़ जाती है। लिवर संबंधी रोगों में समय पर उपचार और जरूरी बचाव आवश्यक है।
फैटी लिवर की बीमारी होने पर निश्चित रूप से ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, जो उन्हें ट्रिगर करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए या सीमित करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं।
1. शराब: लिवर में सूजन होने पर शराब से दूरी बनाएं। शराब फैटी लिवर की बीमारी के साथ-साथ लिवर की अन्य बीमारियों का एक प्रमुख कारण बन सकता है।
2. चीनी युक्त फूड: कैंडी, कुकीज़, सोडा और पैकेट बंद फलों के रस इत्यादि चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहें। क्योंकि हाई ब्लड शुगर लिवर में वसा के निर्माण की मात्रा को बढ़ाता है।
3. तले हुए खाद्य पदार्थ: लिवर में सूजन होने पर तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे फूड वसा और कैलोरी में उच्च होते हैं।
4. नमक: बहुत अधिक नमक खाने से आपके शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो सकता है। सोडियम को प्रति दिन 1,500 मिलीग्राम से कम तक सीमित करें।
5. सफेद ब्रेड, चावल और पास्ता: सफेद का मतलब है ऐसे फूड अत्यधिक प्रोसेस्ड या संसाधित होते हैं, जो फाइबर की कमी के कारण आपके ब्लड शुगर को साबुत अनाज के मुकाबले बढ़ा सकते हैं।
6. रेड मीट: बीफ़ और डेली मीट में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर के सूजन या फैटी लिवर को और खराब कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.