hamburger icon
A
Read in English

हाई कोलेस्ट्रॉल में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

क्या आप भी हाई कोलेस्ट्रोल से परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा की डेली वॉक व एक्सरसाइज करने और दवाइयां खाने के बाद भी वह कम क्यों नहीं हो रहा है? अगर हां, तो आइए पहले आप अपनी डाइट से इन फूड्स को हटाएं। कोलेस्ट्रोल वेवल पर आ जाएगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 8, 2026 2:40 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

आजकल लोगों की बदलती लाइफस्टाइल के कारण हर उम्र के व्यक्ति में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ रही है। उम्र के बाद लोग बाहर के खाने के इतने शौकीन हो जाते हैं कि अपनी खराब होती सेहत पर ध्यान ही बंद कर देते हैं या उसे न चाहते हुए भी अनदेखा करना शुरु कर देते हैं। ऐसी स्थिति में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा सबसे अधिक हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी फैट होता है, लेकिन जब ब्लड में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में जमा होकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। 

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि “कई लोगों में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल में सुधार लाया जा सकता है, लेकिन कुछ मरीजों को दवा की भी आवश्यकता पड़ सकती है। फिर भी बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद भी ऑयली और जंक फूड खाना नहीं छोड़ते हैं। अच्छी बात यह है कि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके हाई कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।” इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हाई कोलेस्ट्रोल के दौरान नहीं खाने चाहिए।

प्रोसेस्ड और रेड मीट

स्वाद लेने के लिए लोग सॉसेज, सलामी, बेकन, प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट खाते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता। इनमें फूड्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है। अगर आप अपने शरीर में प्रोटीन की पूर्ती करना चाहते हैं तो उसके लिए मछली, बिना चमड़ी वाला चिकन, दालें, राजमा, छोले और सोया खाएं क्योंकि यह इनके बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

तली-भुनी चीजें

हार्ट हेल्थ के लिए फ्राइड और डीप फ्राइड फूस्ट खाना खतरनाक साबित हो सकता है। जैसे समोसा, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े और चिप्स आदि। इनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट अधिक मात्रा में होता है। इनका नियमित सेवन हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।

बेकरी और पैकेज्ड स्नैक्स

सभी पैकेज्ड फूड हेल्दी नहीं होते हैं। कुकीज, केक, नमकीन और कई पैकेज्ड स्नैक्स में रिफाइंड मैदा, चीनी और अनहेल्दी फैट होते हैं। कोलेस्ट्रोल है या नहीं, इनका अधिक सेवन न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बल्कि वजन और ब्लड शुगर को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा मक्खन, घी, क्रीम और फुल-फैट डेयरी में सैचुरेटेड फैट ज्यादा खाने से भी बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ सकता है और हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा सकता है।

शुगरी सॉफ्ट ड्रिंक्स

डॉक्टर बताती हैं कि अगर आप हाई कोलेस्ट्रोल से परेशान हैं तो अपनी डाइट से सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां, कैंडी और बहुत ही ज्यादा चीनी वाले डेजर्ट को हटा दें। यह भले ही सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा सकता है और मोटापे का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

डॉक्टर ने बताया इन आदतों को भी सुधारें

डॉक्टर कहती हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ अपनी डाइट में से कुछ चीजों को साइड करना काफी नहीं होता है। कुछ अच्छी आदतें भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट फिजीकल एक्टिविटी करें।
  • साबुत अनाज, फल, सब्जियां और फाइबर से भरपूर आहार लें।
  • स्मोकिंग न करें और शराब का सेवन सीमित रखें।
  • वजन को कंट्रोल में रखें, ओवरवेट या अंडरवेट न हो जाएं।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोलेस्ट्रॉल की दवा बंद न करें।

डिस्क्लेमर: हाई कोलेस्ट्रोल हार्ट स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है, ऐसे में आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जो बीपी, कोलेस्ट्रोल और स्ट्रेस को बढ़ाएं। बल्कि हल्का खाना खाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार खानपान और दवाओं का पालन करें।