Advertisement

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एयर पॉल्‍यूशन का भी नहीं होगा असर

एक हेल्दी लाइफ के लिए फेफड़ों का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। अच्छे पर्यावरण के साथ, अच्छा खान-पान और अच्छी लाइफस्टाइल के जरिये फेफड़ों को हेल्दी भी रखा जा सकता है और उसकी क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है।

Written By Atul Modi
Published : October 12, 2022 3:00 PM IST

फेफड़े (Lungs), जिसे शरीर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। अगर फेफड़े स्वस्थ नहीं रहेंगे तो कई तरह की बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। खासकर, वायु प्रदूषण से इंसान अस्थमा के साथ निमोनिया, टीबी और फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेफड़ों का स्वस्थ्य रहना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। जैसे-जैसे शरीर का विकास होता है, वैसे-वैसे फेफड़े कमजोर होते चले जाते हैं। वजह सिर्फ लाइफस्टाइल में बरती गयी लापरवाही हो सकती है। कुछ गलत आदतों को छोड़ने और कुछ अच्छी आदतों के साथ अपने खानपान पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है। हालांकि, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों (Diet For Healthy Lungs) को अपने आहार में शामिल करना समझदारी है, जिससे किसी तरह का नुकसान भी ना हो। फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए यहां हम आपके साथ कुछ डाइट टिप्स शेयर कर रहे हैं।

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

  • सेब खाने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। डॉक्टर भी हर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं।
  • धुम्रपान करते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल लें।
  • कैरोटेनॉयड्स से युक्त कद्दू फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
  • आसानी से मिलने वाली लाल गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसे आहार में जरुर शामिल करें।
  • सुपरफ़ूड मानी जाने वाली हल्दी फेफड़ों को संक्रमण से बचाकर रखती है।
  • विटामिन सी से भरपूर मिर्च फेफड़ों के लिए फायदेमंद है। ये फेफड़ों में उपस्थित विषाक्त पदार्थों से भी लड़ती है।
  • कॉफ़ी और ग्रीन टी को फेफड़ों के लिए अच्छा माना गया है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ये कैफीनयुक्त ड्रिंक्स फेफड़ों को मजबूत बनाती है।

हम क्या खा रहे हैं, क्या नहीं, इसका असर शरीर के अंदर कई अंगों पर पड़ता है। फेफड़े भी तभी स्वस्थ रहेंगे जब उनके अनुरूप आहार का सेवन किया जाएगा।

Advertisement

About the Author

  • twitter

... Read More