Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Which food is good for health in winter season : सर्दियों के मौसम में आपको अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, इस मौसम में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी की समस्या बनी ही रहती है। इसके अलावा, अगर आप दिल्ली जैसे प्रदूषित महानगर में रह रहे हैं, तो आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, ये तो आप जानते ही होंगे कि दिल्ली की हवा कितनी जहरीली हो गई है। खैर,अगर आप अपने खान-पान पर ध्यान दें, तो न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी होगी, बल्कि बड़ी बीमारी का जोखिम भी कम होगा। इसके अलावा, सर्दियों में स्ट्रेस भी काफी हो जाता है, जिसके कई कारण होते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी विंटर डाइट में शामिल करना ही चाहिए। इससे न सिर्फ आपका तनाव कम होगा, बल्कि आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
सर्दियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनमें केला, पालक और शलजम जैसी सब्जियां शामिल हैं। बता दें कि ये सभी सब्जियां तनाव वाले हार्मोन कार्टिसोल को बैलेंस रखती है, ताकि आप ज्यादा स्ट्रेस्ड फील न करें। दरअसल, हरे पत्ते वाली सब्जियां ज़रूरी विटामिन और मिनरल्स देती हैं जो एड्रेनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, सूजन कम करते हैं और कोर्टिसोल को बैलेंस करते हैं।
ब्रोकली, फूलगोभी और स्प्राउट्स ये सभी विंटर-फ्रेंडली होते हैं। इस तरह की सब्जियां न केवल हार्मोन्स को बैलेंस रखकर उन्हें अच्छे से रेगुलेट करती हैं, बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती हैं। दरअसल, ये सभी सब्जियां फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर वाले कंपाउंड की मात्रा से भरपूर होती हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।
लीन प्रोटीन के सेवन से भी आप सर्दियों में तनाव मुक्त और एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इस तरह का खाना न केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, बल्कि एड्रेनल ग्रंथि के फंक्शन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों की मरम्मत करने में भी मददगार होते हैं। लीन प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप वाइल्ड सैल्मन, ग्राउंड टर्की, चिकन ब्रेस्ट का सेवन कर सकते हैं।
बेरीज न सिर्फ विंटर्स बल्कि हर मौसम में फायदेमंद होती हैं। क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल से भरपूर होती हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, साथ ही सूजन को कम करते हैंऔर एड्रेनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों में संतरे, नींबू और ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से भी ढेर सारे फायदे मिलते हैं। दरअसल, खट्टे फलों में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो एड्रेनल फंक्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे तनाव तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा, इस तरह के फलों से स्किन हेल्दी होती है और बढ़ती उम्र का असर कम होता है।