Foods Cause Hair Loss: बालों के झड़ने का कारण बनते हैं ये 5 फूड, आज ही छोड़ दें इन्‍हें खाना

Prevent Hair Loss In Hindi: क्या आप जानते हैं वे कौन सी चीजें जिन्हें आपको नहीं खाना चाहिए ताकि आपके बाल स्वस्थ रहें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 23, 2020 1:05 PM IST

What Causes Hair Loss: लंबे व घने बाल पाना हर महिला की इच्‍छा होती है। आपकी त्वचा की तरह आपके बाल भी आपकी हेल्दी बॉडी का संकेत हैं। परन्तु यदि आप के बाल डैमेज हो रहे हैं तो आप या तो हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) नहीं जी रहे हैं या आप उनके लिए अच्छे उत्पादों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कई बार आप क्या खा रहे हैं उससे भी आप के बालों पर गहरा असर पड़ता है। खराब आहार बालों की स्थिति को बदतर बना सकते हैं और यहां तक कि बालों के झड़ने (Hair Loss) का कारण भी बन सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन खाद्य पदार्थों पर जो बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं, जिन्हें ज्‍यादा खाने से बचना चाहिए।

बालों के झड़ने और कमजोर होने का कारण बनते हैं ये 5 फूड - 5 Foods Cause Hair Loss In Hindi

1. शुगर - Sugar

शुगर या चीनी न केवल आप की सेहत के लिए बल्कि आप के बालों के लिए भी बहुत खराब होती है। इससे आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोधकता (Insulin Resistance) होती है। साथ ही आपका मोटापा (Obesity) भी बढ़ता है और फिर आपके बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। आपको बालों का झड़ना (पुरुषों और महिलाओं) दोनों में गंजे होने का कारण बना सकता है।अतः आप को शुगर का प्रयोग बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए।

2. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड - High Glycemic Index Food

इस प्रकार के खाद्य पदार्थ आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाते हैं। इनमें मैदा, ब्रेड, शुगर आदि शामिल होते हैं। इस प्रकार के भोजन आप के शरीर के हार्मोन्स को असंतुलित कर आप के बालों के फॉलिकल्स (Hair Follicles) को कमजोर कर सकते हैं। जिससे आपके बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

3. शराब - Alcohol

बाल एक प्रोटीन के द्वारा बने होते हैं जिसका नाम केराटिन (Keratin Protein) होता है। शराब का इस प्रोटीन पर उल्टा असर होता है और यह आपके बालों को बहुत कमजोर बना सकती है। जिससे आप के बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। शराब पीने से आपके बालों का पोषण भी खत्म होने लगता है। इसलिए शराब भी केवल सीमित मात्रा में ही पिएं

4. डायट सोडा - Diet Soda

इस प्रकार के सोडा में एक आर्टिफिशियल स्वीटनर होता है, जो आपके हेयर फॉलिकल्स को बिल्कुल नष्ट कर सकता है। यदि आपके भी बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको इस प्रकार के डायट सोडा बिल्कुल नहीं प्रयोग करने चाहिए।

5. जंक फूड - Junk Food

इस प्रकार के भोजन से आपके शरीर में मोटापा बढ़ता है और यह आपके हृदय (Heart) के लिए भी नुकसानदायक होता है। इस प्रकार के ऑयली फूड से आपके शरीर के अंदर सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) की मात्रा बढ़ जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source