हड्डियों से आ रही कट-कट की आवाज तो न करें इग्नोर, बीमारी बढ़ने से पहले ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Haddi se Kat Kat ki Awaj Aana: हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनके कारण ऐसी स्थितियों में कट-कट की आवाज आने लगती है और ऐसी स्थितियों को इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 1, 2025 10:25 AM IST

Haddiyon se Awaz Aana: कभी-कभी चलने, उठने-बैठने या सीढ़ियां चढ़ते समय हड्डियों से कट-कट की आवाज आने लगती है, जिसे कई बार हम सामान्य समझ लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम यह मानते हैं कि यह आवाज बुढ़ापे में या बढ़ती उम्र के साथ आना शुरू होती है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि आजकल युवाओं में भी यह परेशानी देखने को मिल रही है। यह समस्या केवल उम्र बढ़ने पर ही नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों में भी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अक्सर यह कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी, हड्डियों में कमजोरी या जोड़ों में चिकनाई कम होने की वजह से होती है। वहीं अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस या हड्डी टूटने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप इस परेशानी को केवल अपनी जीवन शैली और डाइट में बदलाव करके रोक सकते हैं। तो आईए जानते हैं आपको अपनी डाइट में कौन सी ऐसी पांच चीज शामिल करनी चाहिए जिससे आपकी हड्डियों से यह कट-कट की आवाज आनी बंद हो जाए और आप स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकें।

नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है

हड्डियों से कट-कट की आवाज आना एक संकेत है कि शरीर को ज्यादा पोषण और देखभाल की जरूरत है। ऐसे में अगर हम इस संकेत को इग्नोर करते हैं, तो यह बोन फ्रैक्चर यानी हड्डी टूटने का कारण बन सकता है। इसलिए इन लक्षणों के महसूस होते ही इसका इलाज शुरु कर देना चाहिए। रोजाना धूप में कुछ देर टहलने व हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें। वहीं सबसे जरूरी है अपनी डाइट में बदलाव करना इसके बारे में हम आपको आज बताएंगे।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

हमें बचपन से ही रोजाना शाम को दूध दिया जाता है, क्योंकि वह हमारी हड्डियों, मसल्स और शरीर के अन्य कई अंगों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। दूध, दही और पनीर कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं। ये न केवल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि जोड़ों की कार्यक्षमता को भी बेहतर करते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

(और पढ़ें - अर्थराइटिस में क्या नहीं खाना चाहिए)

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। खासकर पालक, मेथी, बथुआ और सरसों जैसी सब्जियों में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों के रोजाना सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और कट-कट की आवाज धीरे-धीरे कम होने लगती है।

सूखे मेवे और बीज

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सुख में वह का सेवन भी करना शुरू कर दीजिए। बादाम, अखरोट, अंजीर, चिया सीड्स और अलसी हड्डियों को ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स प्रदान करते हैं। ये हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाकर उन्हें फौलादी बनाने में मददगार हैं।

मछली और अंडा

अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं तो मछली और अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें इनमें विटामिन बी12 पाया जाता है। सैल्मन, सार्डिन जैसी मछलियां और अंडे की जर्दी विटामिन-डी के उत्तम स्रोत हैं। विटामिन-डी और बी12 कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने के लिए जरूरी होता है, जिससे हड्डियों की कमजोरी दूर होती है।

तिल और सोया उत्पाद

सोया उत्पादन भी हड्डियों की सेहत को सुधारने का एक बेहतर विकल्प है इसमें विटामिन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं तिल में भरपूर कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। आप अपनी डाइट में सोया, दूध और टोफू को शामिल कर हड्डियों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source