
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 30, 2022 9:16 AM IST
अगर सर्दियों की बात करें तो गर्म-गर्म दूध पीना सबको पसंद होता है। दूध पीने से हमें कैल्शियम जैसे कई सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं जिनकी शरीर को जरुरत होती है। दूध पीने से हमारी हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं। लेकिन जब भी हमें इम्यूनिटी मजबूत करनी हो या फिर सर्दियों से बचना हो तो अकेले दूध से काम नहीं चलता। बहुत से घरों में दूध में हल्दी मिला कर पीना काफी हेल्दी माना जाता है। लेकिन क्या केवल हल्दी ही ऐसा इंग्रेडिएंट है जो दूध में मिलाया जा सकता है या फिर दूध में और भी कुछ मिला कर पिया जा सकता है। आइए जानते हैं दूध में क्या मिला कर पी सकते हैं।
हल्दी का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। हल्दी वाला दूध पीना तो मानो हमारी परंपराओं में शामिल है। दूध में हल्दी पाउडर मिलाने से न केवल दूध का फायदा बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े लाभ भी बढ़ जाते हैं।
शहद का सेवन करना काफी स्वादिष्ट लगता है। अगर गर्म गर्म दूध में थोड़ा सा शहद मिला लिया जाए तो उससे दूध मीठा होने की वजह से स्वाद भी हो जाता है और विटामिन ए, बी और डी जैसे पौष्टिक तत्व भी आप को प्राप्त होते हैं।
अगर दूध में मुनक्का मिला लिया जाता है तो इससे शरीर को ग्लूकोज और विटामिंस की प्राप्ति होती है। इससे काफी सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। बुखार, कब्ज और शरीर में दर्द होने जैसी समस्याओं से भी इसमें लाभ मिल सकता है।
बादाम जैसे ड्राई फ्रूट गर्म तासीर के होते हैं जो सर्दियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। बादाम का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है और दूध के फायदे और भी बढ़ जाते हैं क्योंकि दूध में भी बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए बादाम को पीस कर भी दूध में पिया जा सकता है।