
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 14, 2025 7:32 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
ulcer Diet
What to eat in ulcer in stomach : पेट का अल्सर एक ऐसी समस्या है, जिसमें गैस-अपच और एसिडिटी की दिक्कत बनने लगती है। जिन लोगों को अल्सर की समस्या होती है, उन्हें हैवी खाना कम पचता है, साथ ही पेट में दर्द की शिकायत भी बन सकती है। अल्सर होने पर मरीज को ढेर सारी दवाइयां खानी पड़ती है, जो निश्चित रूप से अल्सर से तो निजात दिलाती है, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में थोड़ा सुधार कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अल्सर की समस्या होने पर खाली पेट क्या खाया ( Ulcer me kya Khana Chahiye) जा सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं अल्सर में खाली पेट क्या खाना चाहिए?
अल्सर की दिक्कत होने पर कुछ खाने-पीने से तुरंत एसिडिटी और गैस बनने लगती है, जिससे बार-बार पेट दर्द होने लगता है मरीज बार-बार टॉयलेट जाने लगता है। ऐसे में सुबह के समय खाली पेट ओट्स को खाया जा सकता है। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है और एसिड को कम करने में मददगार होता है।
केला भी अल्सर में फायदेमंद होता है। दरअसल, यह एक ऐसा फल है, जो एंटी-एसिड होता है। यह फाइबर से भी भरपूर आहार होता है, जो जल्दी पचता है और पाचन को दुरुस्त करता है। ऐसे में आप खाली पेट रोज 2 केले खा सकते हैं।
अल्सर की दिक्कत होने पर पपीते का सेवन भी किया जा सकता है। दरअसल, पपीता पाचन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसके अलावा, यह एंटी-एसिड होता है। जो एसिड को कम करता है।
अल्सर के मरीजों को हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है, ताकि पचने में मुश्किल न हो। इसके लिए आप लौकी, गाजर और पालक जैसी सब्जियों को उबालकर खाया जा सकता है। ये एसिड तो कम करती है, साथ ही विटामिन और मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स हैं।
अल्सर से बचाने और राहत दिलाने में लाल शिमला मिर्च भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, यह विटामिन सी से भरपूर होती है, जो अल्सर से बचाने में तो मददगार होता ही है, साथ ही पेट के घाव भरने में भी सहायक होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।