
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 17, 2022 8:49 PM IST
कैलोरी से भरपूर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (Ultra Processed Food) काफी लोग खाना पसंद करते हैं. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर की मात्रा कम और चीनी की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है. ऐसी चीजों को खाने से पेट तो भर जाता है, लेकिन वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को कॉस्मेटिक फूड्स के नाम से भी जाना जाता है. जिसमें खाने के नेचुरल तत्व हटा कर उसे कृत्रिम तत्वों में बदल दिया जाता है. जिससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. प्रोसेस्ड फूड्स में केक पेस्ट्री, नूडल्स, कैंडी, चिप्स, रेडी टू ईट खाना जैसी चीजें शामिल होती है. जिनका सेवन हम आमतौर पर ज्यादातर कर लेते हैं. जो काफी नुकसानदायक है.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स कई प्रक्रियाओं (एक्सट्रूज़न, मोल्डिंग, मिलिंग, आदि) से गुजरते हैं, इनमें कई अतिरिक्त तत्व शामिल किये जाते हैं और अत्यधिक हेरफेर किए जाते हैं। जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, चॉकलेट, कैंडी, आइसक्रीम, पैकेज्ड सूप, चिकन नगेट्स, हॉटडॉग, फ्राइज़ और बहुत कुछ हैं। ऐसे फूड्स को ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कहते हैं.
घर का खाना खाकर ज्यादातर लोग बोर हो जाते हैं. टेस्ट बदलने के चक्कर में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना वो सही समझते हैं. लेकिन इससे होने वाले नुकसान को धान में देखते हुए इससे बचने की सलाह दी जाती है, जो काफी हद तक सही भी है.