
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 2, 2026 8:01 AM IST
eat too much chia seeds
What happens if you eat too much chia seeds : चिया सीड्स का सेवन पिछले कई सालों में काफी बढ़ा है। दरअसल, चिया सीड्स को काफी हेल्दी माना जाता है। इसका सेवन न सिर्फ वजन घटाने बल्कि कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स का इस्तेमाल स्मूदी, पुडिंग, एनर्जी बार, ब्रेकफ़ास्ट और कई अन्य तरह से किया जाता है। दरअसल, चिया सीड्स में फ़ाइबर, प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से भी बचे रहते हैं। हालांकि, किसी भी चीज की अति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे ही अगर आप चिया सीड्स का सेवन भी अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बतने जा रहे हैं कि चिया सीड्स का अधिक सेवन आपके लिए किस तरह से हानिकारक हो सकत है।
जो लोग चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, चिया सीड्स में फ़ाइबर भरपूर मात्रा में होता है। वैसे तो आंतों की सेहत, शुगर कंट्रोल और आपकी आंत के अच्छे बैक्टीरिया के लिए फाइबर जरूरी होता है, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में फइबर का सेवन कर रहे हैं, तो इससे पाचन तंत्र पर अधिक लोड पड़ सकत है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट फूलने, पेट दर्द, दस्त, कब्ज़ और आंत की समस्या भी हो सकती है।
एक स्टडी में साफ हुआ है कि चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम करती है। अगर आप लगातार 12 हफ्ते तक चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर में काफी कमी आती है। हालांकि, अगर किसी को हाइपरटेंशन है तो उसके लिए चिया सीड्स फायदेमंद होती है, लेकिन जिन लोगों को ब्लड प्रेशर कम रहत है या फिर जो बीपी कम करने की दवा खा रहे हैं, उनके लिए चिया सीड्स नुकसानदायक हो सकती है। इससे चक्कर आने या थकान होने की समस्या हो सकता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ज्यादा चिया सीड्स के सेवन से दम घुटने क खतरा भी हो सकता है। दरअसल, एक स्टडी और केस रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करने वालों में दम घुटने की घटनाओं को पाया गया है। एक केस में एक चिया सीड व्यक्ति की फूड पाइप के अंदर पानी के संपर्क में आने से फूल गय, जिससे सांस लेने में समस्या हुई। इसके लिए इमरजेंसी केयर की जरूरत तक पड़ गई थी।
कुछ लोगों को चिया सीड्स खाने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको चिया सीड्स के सेवन के बाद होंठ या जीभ में खुजली, उल्टी, चक्कर आना या दस्त हो, तो समझ जाएं कि आपको चिया सीड्स खाने से एलर्जी होती है। अगर आप इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे एनाफिलेक्सिस जैसा रिएक्शन हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है। इससे सांस लेने में समस्या या फिर जकड़न जैसी दिक्कत भी हो सकती है।