... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 2, 2019 6:26 PM IST
काला नमक खाने के नुकसान भी जानना जरूरी.
काला नमक खाने के फायदे आप पढ़ते रहते हैं. कई बार आप काला नमक खाने के फायदे और नुकसान भी पढ़ते हैं. लेकिन काला नमक कब आपके हेल्थ के लिए ज्यादा नुकसान पहुंचाता है इसकी जानकारी जरूरी है. साधारण नमक या सफेद नमक कम खाने के लिए लोग काला नमक लगते हैं. कई बार पाचन तंत्र में कोई खराबी होने पर भी लोग काला नमक खाने लगते हैं. हम यहां पर काला नमक खाने के नुकसान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
अगर आप सोडियम की कम मात्रा के लिए काला नमक खाते हैं, तो आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है. इसके अलावा अगर आपको डाबिटीज की बीमारी है तो आपको काला नमक की जगह सामान्य नमक खाना चाहिए. क्योंकि काला नमक खाने से आपको कम मात्रा में सोडियम मिलता है. इससे शरीर का इंसुलिन प्रभावित होता है.
हार्वर्ड विश्वविद्यालय में हुए एक शोध के अनुसार काला नमक खाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता घटती है. जो सामान्य इंसान में डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है, और डायबिटीज रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है.
जो लोगो कम मात्रा में सोडियम लेने के लिए काला नमक खाने में शामिल करते हैं. उनके लिए लो ब्लड प्रेशर की परेशानी की संभावना होती है. क्योंकि काले नमक में सोडियम कम होता है, जिससे शरीर का ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.
काला नमक खाने के नुकसान में यह सबसे ज्यादा खतरे वाली बात होती है. शरीर में सोडियम की मात्रा सफेद नमक से मिलती है, अगर आप सफेद की जगह काला नमक ही खाते हैं, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए काला नमक आपको हार्ट अटैक के खतरे में डाल सकता है.
जो लोग बहुत कम नमक कम खाते हैं उनका नर्व सिस्टम कमजोर होने लगता है. अगर आप भी कम नमक खाने के लिए काला नमक खाते हैं, तो आपका नर्व सिस्टम कमजोर हो सकता है. नर्व सिस्टम कमजोर होने से दिमाग में सूजन की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा आप थकान का अनुभव बहुत अधिक करने लगते हैं.