स्किन को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं ये 4 विटामिन

Best Vitamin For Hair And Skin: अपने बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स लगाना काफी नहीं है, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि आपकी त्वचा और बालों को पर्याप्त पोषण मिल रहा है या नहीं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 4, 2025 12:24 PM IST

Which Vitamins Are Important for Hair and Skin: हर कोई अपनी स्किन को हेल्दी और बालों जो मजबूत बनाना चाहता है और ऐसे में स्किन पर होने वाले पिंपल, डार्क स्पॉट्स और बालों में होने वाली हेयर फॉल जैसी समस्याएं उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए लोग न जाने कितने प्रकार की स्किन क्रीम और हेयर शैंपू का उपयोग करते हैं, लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिल पाता है। महंगे-महंगे और केमिकल से भरे चमचमाती पैकिंग में आने वाले हेयर और स्किन प्रोडक्ट्स के चक्कर में पड़ जाते हैं और असली समस्या को भूल जाते हैं जो है बालों का अंदरूनी पोषण। बालों और स्किन को अंदर से मिलने वाला पोषण सबसे ज्यादा जरूरी है और यह पोषण नहीं मिल पा रहा है तो बाहर इस्तेमाल किए जाने वाले महंगे से महंगे स्किन केयर व हेयर केयर प्रोडक्ट्स फेल हो जाएंगे। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे विटामिनों के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों और स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं।

(और पढ़ें - हेयर फॉल कैसे रोकें)

विटामिन बी7 (Vitamin B7)

इसे बायोटिन (Biotin) भी कहा जाता है और यह बालों व स्किन दोनों के लिए बेहद जरूरी इसलिए है क्योंकि यह स्किन और बालो के लिए शरीर में केराटिन बनाने में मदद करता है। केराटिन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो बालों और स्किन दोनों के लिए जरूरी है। शरीर में बी7 की पूर्ति करने के लिए आलू, साबुत अनाज, बादाम, अंडे और सैल्मन मछली का सेवन किया जा सकता है।

(और पढ़ें - विटामिन कीकमी होने पर क्या होता है)

विटामिन ए (Vitamin A)

अगर आप अपने बालों और स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं और समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो समझ लीजिए कि शरीर में विटामिन एक पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। विटामिन एक स्किन की ग्रंथियों को सीबम बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन नेचुरली मॉइश्चराइज्ड रहती है। पर्याप्त मॉइश्चर स्किन को भी हेल्दी बनाएगा और स्कैल्प को भी जिससे बालों को भी फायदा मिलता है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए हेयर फॉल व अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। शरीर में इसकी पूर्ति के लिए गाजर, पालक और अंडे आदि का सेवन किया जा सकता है।

(और पढ़ें - नेचुरल ग्लो कैसे बढ़ाएं)

विटामिन डी (Vitamin D)

बालों और स्किन दोनों के लिए विटामिन डी बेहद ज्यादा जरूरी माना जाता है और शरीर में इसकी कमी होने से बाल झड़ना व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। स्किन सेल्स की रिपेयर के लिए विटामिन डी को बेहद जरूरी माना या है। शरीर में विटामिन की डी की पूर्ति करने के लिए आप अपनी डाइट में अंडे का पीला हिस्सा, फैटी फिश और अन्य फॉर्टिफाइड फूड्स जैसे सेरियल्स आदि को शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह की धूप के संपर्क में आना भी आपके शरीर में विटामिन की पूर्ति करने में मदद करता है।

विटामिन सी (Vitamin C)

आपकी स्किन और बालों के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी है और अगर आप अपनी स्किन व बालों को हेलदी रखना चाहते हैं, तो अपने शरीर में इन चीजों की कमी न होने दें। विटामिन सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडिट होता है, जो स्किन और बालों को डैमेज होने से बचाता है। इसके अलावा विटामिन सी कोलेजन बनाने में भी मदद करता है, जिससे स्किन को समय से पहले ढीला पड़ने जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है। शरीर में विटामिन सी की कमी की पूर्ति करने के लिए आपको अपनी डाइट में खट्टे फल, शिमला मिर्च और अन्य फॉर्टिफाइड फूड्स का सेवन शुरु करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 टिप्स क्या हैं?

आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

विटामिन डी और बी12 कैसे बढ़ाएं?

विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए।  विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

बाल किस विटामिन की कमी से झड़ते हैं?

शरीर में विटामिन डी, बायोटिन और आयरन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इन विटामिन्स और मिनरल्स की जांच जरूर करवाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source