... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 28, 2019 4:51 PM IST
स्टैमिना क्या है ? सबसे पहले आपको इस बारे में जानना चाहिए क्योंकि स्टैमिना को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम होते हैं। साधारण शब्दों में कहें तो किसी भी काम को निश्चित गति और लंबे समय तक करने की क्षमता को स्टैमिना कहा जाता है। इंसान के शरीर का स्टैमिना उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर निर्भर करता है। ©pixabay
स्टैमिना क्या है ? सबसे पहले आपको इस बारे में जानना चाहिए क्योंकि स्टैमिना को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम होते हैं। साधारण शब्दों में कहें तो किसी भी काम को निश्चित गति और लंबे समय तक करने की क्षमता को स्टैमिना कहा जाता है। इंसान के शरीर का स्टैमिना उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर निर्भर करता है।
स्टैमिना को मानसिक और शारीरिक आधारों पर बांटा जा सकता है। हेल्दी लाइफ के लिए दोनों तरह का स्टैमिना जरूरी होता है। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि स्टैमिना कैसे बढ़ाएं तो हम यहां इस विषय पर बात कर रहे हैं।
स्टैमिना बढ़ाने के उपाय ऐसे नहीं होते हैं कि आपने कुछ खाया या कोई एक एक्ससाइज की और आपका स्टैमिना बढ़ गया। स्टैमिना बढ़ाने के लिए आपको निरंतर प्रयास करना होता है। आइए जानते हैं स्टैमिना बढ़ाने के उपायों के बारे में.....
स्टैमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज या व्यायाम
अगर आपको अपना स्टैमिना बढ़ाना और हेल्दी रहना है तो आपको रोजाना शारीरिक श्रम या एक्सरसाइज की जरूरत होती है। अगर आपकी लाइफस्टाइल ऐसी है कि आप पूरे दिन शारीरिक श्रम नहीं करते हैं तो आपको दिन में कुछ घंटे एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए।
एरोबिक से करें शुरूआत
अगर आप शुरूआती दौर में हैं तो आप एरोबिक से स्टैमिना बढ़ाने की शुरूआत कर सकते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज या व्यायाम ऐसा होता है जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं।
एरोबिक एक्सरसाइज से डिप्रेशन होता है दूर, जानें इसके खास फैक्ट्स।
एरोबिक एक्सरसाइज करने से हार्ट बेहतर तरीके से काम करता है। एरोबिक के अलावा आप अपना स्टैमिना बढ़ाने के लिए साइकिलिंग, वाकिंग, जॉगिंग और स्विमिंग भी कर सकते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज आप एक दिन में 30 मिनट से 60 मिनट तक कर सकते हैं।
बेहतर स्टैमिना के लिए वेट ट्रेनिंग
अगर आप रोजाना वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं तो आपका स्टैमिना बेहतर रहता है। कई शोधों में यह बात सामने आयी है कि जो लोग रोजाना वजन उठाने वाली गतिविधि करते हैं उनाक स्टैमिना अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होता है। वेट ट्रेनिंग से शरीर की सभी मांस पेशियां मजबूत होती हैं साथ में शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
स्टैमिना बढ़ाने वाली डाइट
हेल्दी शरीर के लिए अच्छी डाइट की भी जरूरत होती है, अगर आप अपने शरीर का स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हेल्दी डाइट भी लेनी पड़ेगी। स्टैमिना बढ़ाने वाले फूड या स्टैमिना बढ़ाने वाली डाइट के बारे में सबसे मुख्य बात यह होती है कि आपके खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और जरूरी अन्य पोषक तत्व शामिल हों।
स्टैमिना हो रहा है कम, तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स।
अगर आप शाकाहारी हैं तो साबुत अनाज का सेवन आपके शरीर का स्टैमिना बढ़ाने का काम करते हैं। हेल्दी प्रोटिन के लिए आप स्प्राउट, पनीर और दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप अंडे और चिकन को शामिल कर सकते हैं।
शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देने के लिए पानी की कमी न होने दें। पानी पीने से शरीर की मांसपेशियों की थकान कम होती है। आप जब एक्सरसाइज करते हैं तब भी पानी की जरूरत होती है।
बेहतर स्टैमिना के लिए अच्छी नींद की जरूरत
अगर आप अपना स्टैमिना बेहतर रखना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहिए। स्टैमिना बढ़ाने के उपायों में सबसे जरूरी उपाय यह भी होता है कि आप समय पर सो जाएं और समय पर उठें।
सेक्सुअल स्टैमिना और शारीरिक स्टैमिना में अंतर
जब स्टैमिना की बात होती है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि सेक्स ड्राइव या सेक्सुअल स्टैमिना की बात हो रही है। सच्चाई यह है कि शारीरिक स्टैमिना में सेक्सुअल स्टैमिना एक पार्ट बस है। अगर आपका शारीरिक स्टैमिना बेहतर रहता है तो सेक्स ड्राइव या सेक्सुअल स्टैमिना भी ठीक रहता है।
स्टैमिना बढ़ाने के लिए जरूरी बातें
एक्सरसाइज के समय को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
अचानक से भारी वजन न उठाएं। हल्के वजन से शुरूआत करें।
दौड़ने की शुरूआत भी धीरे-धीरे करें और प्रत्येक दिन और सप्ताह में समय और गति को बढ़ाएं।
रोजाना एक्सरसाइज की आदत डालें। रोजाना किसी एक खेल को भी शामिल कर सकते हैं।
मौसम के अनुसार फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
सुबह के समय टहलने की आदत को भी शामिल करें।