सर्दियों में जरूर खाएं ये चीजें, हर छोटी-मोटी बीमारियों से रहेंगे दूर

What foods to eat during winter : सर्दियों में अगर आप हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट को बेहतर बनाए रखना जरूरी है। आइए आपको हेल्दी डाइट के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 4, 2026 2:21 PM IST

How to stay healthy during winter months : सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में वायरल फ्लू आपको परेशान करता रहता है। इस मौसम में जरा सी सर्दी लगते ही आपको जुकाम और खांसी व बंद नाक की दिक्कत हो सकती है। ये सभी समस्याएं उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में सर्दियों की डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करे, ताकि आप हर छोटी-मोटी बीमारियों से बचे रहें। आइए आपको बताते हैं।

सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

मौसमी फल और सब्जियां

सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों। ऐसे फल व सब्जियां जो विटामिन सी से भरपूर होती है, वे आपकी इम्यूनिटी को बहुत अच्छे से बूस्ट करती हैं। इसलिए आप संतरे, सेब, कीवी और बेरीज का सेवन कर सकते हैं। वहीं, सब्जियों में गाजर, पालक, फूलगोभी, पत्तागोभी और चुकंदर अच्छी रहेंगी। ये फल व सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

गर्म तासीर वाले फूड्स

सर्दियों के मौसम में बॉडी को अंदर से गर्म रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए, जिनका तासीर गर्म हो। दरअसल, ऐसी चीजें आपकी बॉडी को अंदर से गर्माहट देते हैं। इसलिए आप बाजरा, चना, ड्राई फ्रूट्स, तिल, गोंद और पालक से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनसे बना खाना शरीर को गर्माहट देता है, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। इसके अलावा, आप अपने खाने में अदरक, लहसुन, काली मिर्च और दालचीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोटीन से भरपूर आहार है जरूरी

सर्दियों में भी हेल्दी फैट को बनाए रखने के लिए प्रोटीन की सही मात्रा को लिया जाना जरूरी है। दरअसल, सर्दियों में आपने देखा होगा कि लोगों का वजन बहुत तेजी के साथ बढ़ता है, ऐसे में लोग प्रोटीन का सेवन कमकर देते हैं। हालांकि, विंटर्स में भी प्रोटीनयुक्त चीजों का सेवन किया जाना चाहिए। क्योंकि प्रोटीन युक्त फूड शरीर के टिशूज़ को बनाने और रिपेयर करने व इम्यून सेल्स को सपोर्ट करने के लिए ज़रूरी हैं। इसलिए आप अंडे, दूध, दही, पनीर, दालें, नट्स, बीज और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन D वाली चीजें

सर्दियों में धूप कम निकलती है, इसलिए सर्दियों में विटामिन डी की जरूरत बढ़ जाती है। दरअसल, विटामिन डी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाएरखने के लिए बहुत जरूरी होत है। ऐसे में आप दूध, अंडे, मशरूम और मछली जैसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

Highlights

  • सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें खाएं।
  • प्रोटीन युक्त चीजें खाने से शरीर गर्म रहता है।
  • विटामिन डी सर्दियों में बहुत ही जरूरी है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source