
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 1, 2023 7:00 PM IST
Healthy raita recipe: रायता एक हेल्दी डाइट का हिस्सा है और खासतौर पर हमारे देश में लोग सुबह व दोपहर में खाने के साथ रायता लेना खूब पसंद करते हैं। रायता में जितनी चीजों को डाला जाता है, वे सारी आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होती हैं और इसलिए इनका सेवन करना काफी अच्छा रहता है। आपने भी देखा होगा कि रायता को आमतौर पर दही और सब्जियों से बनाया जाता है। दही में उबली हुई सब्जियां व कच्ची सलाद वाली सब्जियां दोनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। रायता में आमतौर पर घिया को उबालकर बनाया जाता है। इसके अलावा लोग प्याज, चुकंदर, खीरे व ककड़ी आदि का भी रायता बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ सब्जियों से ही नहीं बल्कि फलों से बनने वाला रायता भी बहुत हेल्दी होता है और पेट के अंदर जाकर कई बीमारियों का इलाज करने में सक्षम होता है। पेट से जुड़ी बीमारियों का दुश्मन फ्रूट रायता आपकी डाइट के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए जानते हैं फ्रूट रायता खाने के फायदे, इसे बनाने के रेसिपी और किन फलों को फ्रूट रायता में शामिल किया जा सकता है। जानें फ्रूट रायता के फायदे (Health benefits of fruit raita)
आजकल ज्यादातर लोगों को पाचन खराब रहता है और यह आमतौर पर खराब जीवन शैली के कारण हो रहा है। हालांकि, दही और फलों से तैयार किया गया रायता आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, जो पाचन से जुड़ी बीमारियों को ठीक करता है।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है और वहीं फलों में खूब मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो कब्ज का इलाज करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए फ्रूट रायता कब्ज को दूर करने वाली डाइट नहीं बल्कि एक घरेलू नुस्खा हो सकता है।
बाल हो या स्किन दोनों को ही हेल्दी रहने के लिए खूब पोषण चाहिए होता है, जो हमें डेयरी प्रोडक्ट्स और फलों से खूब मात्रा में मिल सकता है। दही में मिक्स फ्रूट डालकर बनाया गया फ्रूट रायता आपकी स्किन और ब्लों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
दही को प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, वहीं फलों में विटामिन डी और फास्फोरस आदि पाया जाता है, तो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद है।
फ्रूट रायता बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आपको सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लेना है और उसमें आप अपनी पसंद के अनुसार फल को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल सकते हैं। आप चाहें तो कई अलग-अलग फ्रूट्स को मिक्स करके भी डाल सकते हैं। दही में आमतौर पर केला, चीकू, आम, आलूबुखारा, आड़ू, संतरा, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और अंगूर डाल सकते हैं।