
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 13, 2026 6:43 PM IST
Mushroom Khane ke Fayde: आपने मशरूम की सब्जी तो खाई होगी, जो कि अपने आप में लाजवाब, पौष्टिक और स्वादिष्ट है। हालांकि मशरूम को केवल सब्जी नहीं कई अन्य तरीकों से खाया जाता है, जैसे- सूप, सलाद, ग्रिल्ड, स्टिर-फ्राई व स्नैक्स के रूप में। मशरूम का मुलायम टेक्सचर और हल्का मसालेदार, क्रीमी फ्लेवर इसे खास बनाता है, जो लगभग हर जुबान को पसंद आता है। मशरूम प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी है, जिसे अगर सही तरीके से बनाकर खाया जाए तो यह न केवल आपकी जबान को सूख देगा, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा है। तो आइए आज हम जानते हैं मशरूम खाने के लाभों के बारे में और इसे खाने का क्या है सही तरीका।
मशरूम आप किसी भी तरीके से खाएं, लेकिन हमेशा अच्छी तरह धोकर और पूरी तरह पकाकर ही खाएं। असल में मशरूम मिट्टी में उगते हैं और उन पर धूल, गंदगी, कीटनाशक या हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में कच्चे या अधपके मशरूम खाने से आपको उन्हें पचाने में कठिनाई हो सकती हैं, जो कि आपको परेशान कर सकती है। साथ ही आप मशरूम को हल्के मसालों के साथ अच्छी तरह भूनकर या ग्रेवी में पकाकर सेवन करें, ज्यादा मसाला सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, सही तरीके से किया गया इसका सेवन आपको कई लाभ पहुंचाता है।
1. शरीर को मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व - मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आपको विटामिन बी, डी, भरपूर प्रोटीन और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मिल जाती है। मशरूम के यह सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने और संतुलित पोषण बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं।
(और पढ़ें - किन विटामिनों की कमी से दिमाग कमजोर पड़ने लगता है।)
2. इम्यूनिटी को लाभ पहुंचाए - मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में जब आप इसका सही ढंग से सेवन करते हैं, तो आपको रोगों से सुरक्षा मिलती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से दूर रहते हैं।
(और पढ़ें - कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण)
3. दिल के लिए फायदेमंद - शायद आप न जानते हों कि मशरूम एक ऐसा सुपर फूड है, जो दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके प्राकृतिक यौगिक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद का काम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। मशरूम में पाए जाने वाला कम वसा और ज्यादा फाइबर हृदय पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालता, जिससे दिल को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बने रहने में मदद मिलती है।
4. वजन नियंत्रण में सहायक - मशरूम वजन घटाने वालों के लिए भी बेहतरीन है। असल में इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और अनावश्यक स्नैकिंग से बचाव हो जाता है। वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर अधिक प्रभावी ढंग से कैलोरी बर्न कर पाता है। इस तरह मशरूम की सब्जी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन मानी जाती है, बल्कि सेहत के लिए भी एक शानदार विकल्प बनकर भी उभरती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.