Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Milk ke sath chia seeds lene ke fayde: चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि ये छोटे-से बीज पोषण का खजाना होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने, पाचन सुधारने और संपूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होते हैं। कह सकते हैं कि इस समय यह बीज सबसे ज्यादा उपयोग किए जा रहे हैं और तो और इसके सेवन के आपको इंटरनेट पर कई तरीके मिल जाएंगे। मगर सेवन का सबसे बेहतर वो तरीका होता है, जो आपको इसका सबसे अधिक लाभ दे। कहते हैं कि अगर इन्हें रात भर दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह तरीका न सिर्फ पाचन में मदद करता है, बल्कि शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट दूध में भीगे चिया सीड्स खाने से होने वाले 5 प्रमुख लाभों के बारे में।
खाली पेट चिया सीड्स खाने के फायदे तो ज्यादातर लोगों को पता ही होगा, लेकिन दूध के साथ इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप वजह घटाने की प्रक्रिया में हैं तो इसका सेवन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। चिया सीड्स को जब दूध में भिगोया जाता है, तो ये जैल जैसी संरचना बना लेते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे ओवरईटिंग पर नियंत्रण रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
चिया सीड्स में फाइबर और सबसे अहम घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। ये आंतों की सफाई में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। सुबह खाली पेट लेने से पेट हल्का रहता है और दिनभर का पाचन बेहतर होता है। वहीं लगातार इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त हो जाती है।
(और पढ़ें - कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं)
दूध में मौजूद प्रोटीन और चिया सीड्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू मिलकर शरीर को भरपूर एनर्जी देने में मदद करते हैं। सुबह इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिनभर थकान महसूस नहीं होती। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शारीरिक मेहनत वाला काम करते हैं या वर्कआउट करते हैं।
चिया सीड्स शरीर में शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। साथ ही, ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है, जिससे दिल की सेहत में सुधार आता है।
साथ ही यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह इसका सेवन त्वचा को जवान बनाए रखता है और झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है। ऐसे में आप इसका सही मात्रा में सेवन कर सकते हैं।
रात में 1 चम्मच चिया सीड्स को 1 कप दूध में भिगोकर फ्रिज में रख दें। सुबह उठकर खाली पेट इसे खाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या फल भी मिला सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, चिया सीड्स वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। आप चिया सीड्स स्मूदी पी सकते हैं।
बदलते मौसम में आप दूध में हल्दी और दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, ठंड-खांसी में राहत देता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करता है।