बासी खाना खाने नुकसान क्या-क्या हैं ?

बासी भोजन खाने के नुकसान (Disadvantages of Stale Food) की बात जब करते हैं तो पाचन तंत्र की बात होती है. अगर आप रोजाना बासी खाना खाते हैं तो कई खतरनाक नुकसान हो सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 4, 2019 8:13 PM IST

Disadvantages of Stale Food: बारिश का मौसम हो या गर्मी का मौसम हो खाने में सावधानी न रखने पर कई तरह की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है. कुछ लोग बासी भोजन करते हैं. इसके कई कारण होते हैं. सुबह उठने में परेशानी न हो इसके लिए रात में ही खाना बनाकर रख लेते हैं. लेकिन बासी भोजन करने के नुकसान जानने के बाद आप बासी खान बंद कर देगें. क्योंकि कोई भी भोजन ज्यादा देर तक अगर पकाकर रखा है तो वह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है. एक-दो शोध में आया था कि बासी रोटी खाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है. लेकिन यह इतना बड़ा फायदा नहीं है कि आप हमेशा बासी खाना खाएं. आइए जानते हैं बासी खाना खाने के मुख्य नुकसान क्या हैं ?

बासी खाने से फूड फूड पाइजनिंग 

जब आप बासी खाना खाते हैं तो सबसे अधिक खतरा फूड पाइजनिंग का होता है. Disadvantages of Stale Food क्योंकि देर तक पकाकर रखे खाने में कई ऐसे बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं तो पाचन तंत्र में विषाक्त पदार्थ पैदा कर देते हैं. बारिश के मौसम में फूड पाइजनिंग का खतरा सबसे ज्यादा होता है. किसी भी मौसम में फूड पाइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा भोजन करना चाहिए.

पेट दर्द की समस्या हो सकती है

What are the disadvantages of eating stale food in Hindi

अगर आपका पाचन तंत्र थोड़ा भी कमजोर है तो आपको बासी खाना खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है. इसकी मुख्य वजह कब्ज या एसिडीटी भी हो सकती है. लेकिन पेट दर्द की वजह इंफेक्शन भी हो सकता है. पाचन तंत्र में खराबी से बचने के लिए बासी खाना खाने से हमेशा बचना चाहिए. Disadvantages of Stale Food.

उल्टी दस्त की हो सकती है समस्या 

कई बार बासी भोजन करने से उल्टी-दस्त की समस्या हो जाती है. खासकर बच्चों में उल्टी दस्त की समस्या जल्दी होती है. बासी भोजन में विषाक्त पदार्थ पनपने लगते हैं तो पेट में जाकर इंफेक्शन को जन्म देते हैं और उल्टी-दस्त की परेशानी होने लगती है.

बासी खाने से बुखार भी हो सकता है

कुछ लोगों में बासी खाने की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से बुखार भी हो जाता है. पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के साथ शरीर का इम्यून सिस्टम उससे लड़ने लगता है और शरीर का तापमान बढ़ने लगता है. बासी खाने के बाद अगर आपको भी बुखार हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं. Disadvantages of Stale Food.

क्या बासी रोटी खाने के फायदे हैं ?

एक शोध के अनुसार बासी रोटी खाने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है. हलांकि इस बारे में कोई अन्य शोध अभी तक नहीं आया है. डॉक्टर से बात करने पर पता चलता है कि बासी खाने के नुकसान ज्यादा है और फायदे न के बराबर हैं. डायबिटीज को नियंत्रित करने के और भी बेहतर तरीके उपलब्ध हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source